
सूरत
करंज विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 14 में माहेश्वरी समाज ने बढ़-चढ़कर किया मतदान
सूरत। करंज विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में माहेश्वरी समाज के युवाओं एवं गृहणियों ने उत्साहपूर्वक मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाई। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान त्रिकमनगर माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कोठारी, राजेश बाहेती, मनोज राठी एवं शीतल बाहेती सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने मतदान कर नागरिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
मतदाताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने क्षेत्र में जागरूकता और उत्साह का माहौल बनाया।



