
सूरत। आम आदमी पार्टी ने डेडियापाड़ा के विधायक चैतर वसावा के समर्थन में शुक्रवार को पूरे गुजरात में राज्यव्यापी “सपोर्ट मार्च” का आयोजन किया। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर और अमरेली सहित विभिन्न शहरों में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर चैतर वसावा के समर्थन में आवाज बुलंद की। सूरत में यह मार्च बड़ौदा प्रेस्टिज से मिनी बाजार स्थित सरदार साहब की प्रतिमा तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और विधायक चैतर वसावा के समर्थन में नारे लगाए।



