धर्म- समाज

महावीर इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के नए सेवा कार्यालय का शुभारंभ

संस्था के लगभग 150 से अधिक वीर, वीराएं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया

सूरत। महावीर इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट, मुख्य शाखा – सूरत के नए सेवा कार्यालय का उद्घाटन समारोह रविवार, 5 जुलाई 2026 को 317, टाइम्स स्क्वायर, वेसु, सूरत में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल पिछले 51 वर्षों से भारत एवं विदेशों में लगभग 350 शाखाओं तथा 12,000 से अधिक सदस्यों के साथ मानव सेवा के विभिन्न कार्यों में निरंतर सक्रिय है। वहीं सूरत मुख्य शाखा पिछले 28 वर्षों से समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए सेवा कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है।

संस्था के अध्यक्ष वीर सीए दिनेश जैन, सचिव वीर नरेश ललवानी एवं कोषाध्यक्ष वीर सीए राजेश मालू ने बताया कि संस्था द्वारा नियमित रूप से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र जांच एवं उपचार, जरूरतमंदों को भोजन वितरण, आदिवासी क्षेत्रों में दैनिक उपयोग की सामग्री का वितरण, शिक्षा सहायता, कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) तथा अन्य अनेक जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था का स्वयं का स्थायी सेवा कार्यालय प्रारंभ होने से अब जनसेवा के स्थायी एवं व्यापक प्रकल्पों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों तक सेवा का लाभ पहुंचाया जा सकेगा।

उद्घाटन समारोह में संस्था के लगभग 150 से अधिक वीर, वीराएं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में संस्था के ट्रस्टी एवं सलाहकार वीर गणपतजी भंसाली, वीर सीए निर्मलजी कोठारी, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष (रीजन-8) वीर सुरेंद्रजी मरोठी, अंतरराष्ट्रीय निदेशक (आई.टी.) वीर संदीपजी डांगी, गुजरात ज़ोन चेयरपर्सन वीरा निशाजी सेठिया सहित अनेक गणमान्य सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में सूरत महानगरपालिका के कॉर्पोरेटर एवं ड्रेनेज विभाग समिति के उपाध्यक्ष श्री रजनीशभाई देसाई (वार्ड नं. 20), कॉर्पोरेटर एवं वाटर विभाग समिति की अध्यक्ष  रश्मी साबू (वार्ड नं. 22), कॉर्पोरेटर एवं पीडब्ल्यूडी विभाग समिति की उपाध्यक्ष  शीतलबेन पटेल (वार्ड नं. 22) तथा वार्ड प्रमुख प्रतीकभाई पटेल (वार्ड नं. 22) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए उसे यादगार बना दिया। कार्यक्रम का समापन सेवा, सहयोग एवं मानव कल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button