धर्म- समाज

विप्र गौरव दिवस पर विप्र फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण एवं वृद्धाश्रम में अल्पाहार सेवा

सूरत। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक  सुशील जी ओझा के जन्मदिवस को “विप्र गौरव दिवस” के रूप में मनाते हुए विप्र फाउंडेशन गुजरात जोन-15, सूरत द्वारा सेवा एवं संस्कार को समर्पित वृक्षारोपण एवं वृद्धाश्रम में अल्पाहार सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोडादरा रोड स्थित श्रीकृष्णा क्लासिमा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया गया। इसके पश्चात डिंडोली ब्रिज के समीप स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को स्नेहपूर्वक अल्पाहार वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

विप्र फाउंडेशन गुजरात प्रदेश महामंत्री सज्जन महर्षि ने बताया कि सुशील जी ओझा के जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना ही उनके विचारों और संस्कारों को सच्चा सम्मान है। विप्र फाउंडेशन समाज में सेवा, संस्कार एवं संगठन की भावना को निरंतर सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तुलसीभाई राजपुरोहित, संरक्षक  द्वारका प्रसाद सारस्वत, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष तोलराम सारस्वत, राष्ट्रीय सचिव बाबूलाल पालीवाल, जोन सचिव  कामना खंडेलवाल, गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष  बजरंग सिंह राजपुरोहित, परशुराम कुंड प्रभारी रामावतार पारीक, सूरत जिला अध्यक्ष  घनश्याम सेवग, गुजरात प्रदेश संगठन महामंत्री  मीठालाल जोशी, कोषाध्यक्ष विनोद सारस्वत,जिला महिला अध्यक्ष  सौभा रूँथला, जिला महिला उपाध्यक्ष  ममता बोचिवाल, जिला महिला महामंत्री  कांता पारीक, महिला कार्यकारिणी सदस्य  मैना जी, जिला महामंत्री  दामोदर गौड़, सूरत युवा अध्यक्ष  पवन सेवदा, युवा उपाध्यक्ष  धीरज सिंह राजपुरोहित, युवा प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा,  अनिल बोहरा,  अटल बिहारी भोजक सहित विप्र फाउंडेशन की कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने  सुशील जी ओझा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए समाजसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button