
एएमएनएस पारादीप लॉजिस्टिक्स को 30 साल के लिए कंसेशन अवॉर्ड
10 एमटीपीए क्षमता वाले CQ-III घाट का होगा आधुनिकीकरण, कैप्टिव आधार पर ड्राई बल्क कार्गो का प्रबंधन
सूरत। भारत सरकार की तटीय जहाजरानी को पर्यावरण-अनुकूल, किफायती और कम ईंधन खपत वाला परिवहन माध्यम बनाने की नीति के अनुरूप पारादीप पोर्ट अथॉरिटी ने एएम/एनएस इंडिया की एसपीवी एएमएनएस पारादीप लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड को 30 वर्षों के लिए कंसेशन अवॉर्ड प्रदान किया है। इसके तहत कंपनी पारादीप पोर्ट के CQ-III घाट को आधुनिक एवं मशीनीकृत बनाकर 10 एमटीपीए क्षमता के साथ कैप्टिव आधार पर ड्राई बल्क कार्गो का प्रबंधन करेग
ओडिशा के पारादीप स्थित बीजू कन्वेंशन में 21 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यह कंसेशन अवॉर्ड एएम/एनएस इंडिया के कॉर्पोरेट अफेयर्स चीफ **दीपक अरोड़ा को प्रदान किया।
पूरी तरह स्वचालित कन्वेयर सिस्टम से होगा संचा
कंसेशन के तहत एएमएनएस पारादीप लॉजिस्टिक्स पूरी तरह मशीनीकृत कन्वेयर सिस्टम के माध्यम से लौह अयस्क छर्रों की शिपमेंट संभालेगी। यह सिस्टम एएम/एनएस इंडिया के पैलेट प्लांट कॉम्प्लेक्स को सीधे पारादीप पोर्ट अथॉरिटी के घाट से जोड़ेगा। इससे कार्गो की निर्बाध आवाजाही के साथ कंपनी की परिचालन दक्षता में भी वृद्धि होगी।
पारादीप से हजीरा तक लौह अयस्क छर्रों का तटीय परिवहन पहले से ही एएम/एनएस इंडिया की पर्यावरण-अनुकूल लॉजिस्टिक्स व्यवस्था का हिस्सा है। CQ-III घाट का कैप्टिव उपयोग कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीति और मजबूत, टिकाऊ आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूती देगा।
लॉजिस्टिक्स क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम
कंपनी के लिए यह कंसेशन लॉजिस्टिक्स क्षमताओं को मजबूत करने और बंदरगाह संचालन के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। इससे पारादीप को वैश्विक समुद्री प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने की दिशा में परिचालन उत्कृष्टता, नवाचार और साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।
परअतिनिधिकार्यक्रम में ओडिशा सरकार के उद्योग, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संपद चंद्र स्वाईं, जगतसिंहपुर सांसद बिभू प्रसाद तरै, पारादीप पोर्ट अथॉरिटी के अध्यक्ष पी.एल. हरनाध (IRTS), उपाध्यक्ष टी. वेणु गोपाल, एएम/एनएस इंडिया ओडिशा ऑपरेशंस के प्रमुख यू.एस.आर. राजू सहित पीपीए के वरिष्ठ अधिकारी और पारादीप के कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे



