बिजनेस

ऑर्गेनिक फूड में ‘प्रॉमिस’ से आगे ‘प्रूफ’ की पहल, हर बैच की लैब रिपोर्ट से पारदर्शिता का दावा

1.50 लाख से अधिक प्रमाणित ऑर्गेनिक किसानों का नेटवर्क, ट्रिपल सर्टिफिकेशन और QR कोड के जरिए बैच की लैब रिपोर्ट देखने की सुविधा

भारत में ऑर्गेनिक फूड को लेकर उपभोक्ताओं की जागरूकता बढ़ने के साथ उत्पादों की गुणवत्ता और वास्तविक ऑर्गेनिक होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच ऑर्गेनिक फूड ब्रांड COWBERRY ने ‘Proof, Not Promise’ के मॉडल के जरिए ऑर्गेनिक उत्पादों में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में काम करने का दावा किया है।

अप्रैल 2023 में शुरू हुए COWBERRY के पीछे हरेश परवड़िया, दर्शन परवड़िया और कौशिक सोनानी का विजन बताया गया है। कंपनी के अनुसार, शुरुआत में संस्थापकों ने गुजरात सहित देश के विभिन्न राज्यों के गांवों का दौरा कर किसानों की समस्याओं को समझने पर जोर दिया। किसानों ने ऑर्गेनिक खेती के दौरान सर्टिफिकेशन की लागत, कागजी प्रक्रिया, तकनीकी मार्गदर्शन और कन्वर्जन पीरियड में आय से जुड़ी चुनौतियों की जानकारी दी।

किसान सहायता के साथ बाजार से जोड़ने का प्रयास

COWBERRY के अनुसार, कंपनी किसानों के लिए फेयर एवं पारदर्शी मूल्य, ऑर्गेनिक कन्वर्जन सपोर्ट, एग्रोनॉमी गाइडेंस, सुनिश्चित खरीद और ट्रांजिशन पीरियड में दीर्घकालिक सहयोग की दिशा में काम कर रही है। कंपनी का उद्देश्य किसानों पर ऑर्गेनिक खेती में आने वाले जोखिम को कम कर उन्हें बाजार से बेहतर तरीके से जोड़ना है।

हर बैच की लैब रिपोर्ट QR कोड से देखने का दावा

कंपनी के मुताबिक उसके प्रत्येक प्रोडक्ट बैच को ऑर्गेनिक मानकों के तहत 252 से अधिक प्रतिबंधित रसायनों के लिए इंटरनेशनल स्तर की मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में टेस्ट कराया जाता है। पैकेजिंग पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर ग्राहक संबंधित बैच की लैब रिपोर्ट देख सकता है। कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहक को केवल ऑर्गेनिक होने के दावे पर निर्भर रहने के बजाय उत्पाद की टेस्टिंग संबंधी जानकारी देखने का अवसर मिलता है।

NPOP, USDA और EU ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन

COWBERRY के अनुसार, उसे NPOP (India Organic), NOP (USDA Organic) और EU Organic Standards के तहत ट्रिपल सर्टिफिकेशन प्राप्त है। कंपनी का नेटवर्क भारत के 9 से अधिक राज्यों में 1.50 लाख से ज्यादा प्रमाणित ऑर्गेनिक किसानों तक पहुंचने का दावा करता है। इसके पोर्टफोलियो में 25 से अधिक कैटेगरी और 150 से ज्यादा SKU शामिल हैं, जिनमें दालें, मसाले, तेल और स्पेशलिटी फूड शामिल हैं।

कंपनी के मोबाइल एप के जरिए 150 से अधिक ऑर्गेनिक ग्रॉसरी उत्पाद घर तक मंगाने की सुविधा भी उपलब्ध होने की बात कही गई है।

ट्रेसबिलिटी और बैच-लेवल वेरिफिकेशन पर जोर

COWBERRY का कहना है कि उसका फोकस केवल ऑर्गेनिक उत्पाद बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि फार्मर सपोर्ट, सर्टिफिकेशन, लैब टेस्टिंग, ट्रेसबिलिटी, सप्लाई चेन और कंज्यूमर ट्रस्ट को एक ही सिस्टम में जोड़ने का है। कंपनी इसे ‘Organic Infrastructure’ के रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

हालांकि, ऑर्गेनिक उत्पादों की विश्वसनीयता और गुणवत्ता का आकलन करते समय उपभोक्ताओं के लिए संबंधित सर्टिफिकेशन, लैब टेस्ट और रिपोर्ट की स्वतंत्र रूप से जांच करना भी महत्वपूर्ण रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button