धर्म- समाज

बिहार विकास परिषद सूरत मनाएगी 32वां मां दुर्गा पूजा महोत्सव, 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजन

रामनगर स्थित सिंधी समाज वाड़ी में होगा भव्य आयोजन, प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा और आरती

सूरत। बिहार विकास परिषद सूरत की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी 32वां मां दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक सिंधी समाज वाड़ी, विजय गारमेंट के पीछे, रामनगर, रांदेर रोड, सूरत में किया जाएगा।

परिषद के अध्यक्ष धर्मेश सिंह ने कहा कि मां दुर्गा की महिमा अपरंपार है। मां दुर्गा के आशीर्वाद से समाज के सभी वर्गों के लोग सुखी, समृद्ध और स्वस्थ रहें, यही कामना है। महोत्सव का आयोजन संयोजक निरंजन अग्रवाल और सह-संयोजक संजय झा के नेतृत्व में किया जा रहा है।

महोत्सव की तैयारियों को लेकर परिषद कार्यालय में कार्यकारिणी समिति, दुर्गा पूजा समिति एवं अन्य समितियों के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ इस बार 32वें दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया।

11 अक्टूबर को सुबह 10:50 बजे अभिजीत मुहूर्त में कलश पूजन एवं स्थापना पूजा के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। इसके बाद 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह पूजा एवं आरती तथा शाम को संध्या आरती और पूजा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम की आरती में विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे।

परिषद ने सभी सदस्यों, उनके परिवारों और श्रद्धालुओं को प्रतिदिन पूजा-अर्चना एवं आरती में शामिल होकर मां दुर्गा के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button