
सूरत में वेसु रामलीला मैदान पर राम की लीलाओं का मंचन 11 अक्टूबर से होगा
एलईडी स्क्रीन के साथ अयोध्या मंदिर में स्थापित श्रीराम जी की प्रतिमा की प्रतिकृति, हनुमानजी की झांकी मुख्य आकर्षण रहेगा
सूरत। श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट सूरत शहर के वेसू स्थित एसएमसी के रामलीला मैदान ( रिलायंस मार्केट के सामने) में हर साल के भांति इस वर्ष भी रामलीला महोत्सव मनाएंगा। पत्रकार परिषद में रामलीला की जानकारी देते हुए अध्यक्ष रतन गोयल ने बताया कि इस वर्ष 11 से 24 अक्टूबर तक महोत्सव मनाया जायेगा। समय रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक रहेगा। इस बार एलईडी स्क्रीन के साथ अयोध्या मंदिर में स्थापित श्रीराम जी की प्रतिमा की प्रतिकृति, हनुमानजी की झांकी मुख्य आकर्षण रहेगा। रामलीला का मंचन व्रंदावन के रसाचार्य श्री त्रिलोक चंद शर्मा की मंडली के द्वारा होगा। मंडली में लगभग 35 व्यक्ति होंगे जिसमे रामलीला कलाकार, वाद्य यन्त्र बजाने वाले साजिंदे आदि शामिल रहते है। दशहरा पर 65 फिट का रावण और 55 फुट के कुंभ कर्ण ओर मेघनाथ का पुतला दहन किया जाएगा।
विशेष आकर्षण
इस वर्ष भी राम बारात का आयोजन किया जा रहा है जो 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर न्यू सिटी लाइट से प्रारंभ होकर राजहंस जियोंन, केनाल रोड़ से होते हुए व्हाइट लोटस स्कूल के पास से होते हुए सोमेश्वरा इंक्लेव से रामलीला मैदान रिलायंस मार्केट के सामने पहुंचेगी। जगह जगह भगवान की भक्तों द्वारा आरती स्वागत सोसायटी में रहने वाले परिवारों के द्वारा होगा। बारात में बैंड बाजा, रोशनी, झूमर एवं प्रसिद्ध चलती फिरती विभिन्न प्रकार की झांकिया आदि के साथ प्रभु रामजी अपने भाईयों सहित रथ पर दूल्हा बन हमें दर्शन देते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगे।
24 अक्टूबर को हास्य कवि सम्मेलन
20 अक्टूबर को शाम 6 बजे रावण का दहन वीआईपी रोड पर एसएमसी के बस डिपो प्लॉट पर भव्य आतिशबाजी के साथ होगा। 21 अक्टूबर को श्री राम जी का राज्यभिषेक, 22 अक्टूबर को दिव्य रासलीला 24 अक्टूबर को हास्य कवि सम्मेलन के पश्चात इस वर्ष की रामलीला विराम होगी। कवि सम्मेलन में तेजनारायण् शर्मा ( हास्य व्यंग ), सुदीप भोला ( हास्य पैरोडी ), दिनेश दिग्गज ( हास्य व्यंग ), दीपाली जैन ( हास्य व्यंग ), संजय खत्री ( हास्य व्यंग ) शामिल होंगे। पत्रकार परिषद के दौरान ट्रस्ट के उप प्रमुख प्रहलाद कुमार अग्रवाल, प्रमोद बंसल, कृष्णकुमार अग्रवाल, सुशील बंसल, मंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष अजय बंसल, लीला मंत्री गणेश चंगोईवाला, सह मंत्री सुदर्शन मातनहेलिया, लीला आयोजन मंत्री अंशु पंडित उपस्थित रहे।



