धर्म- समाज

सूरत : मेवाड़ माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष बने गोपाल झंवर, नई कार्यकारिणी गठित

उधना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया, शंकर लाल देवपुरा उपाध्यक्ष और राजकुमार सोडानी बने सचिव

सूरत। श्री मेवाड़ माहेश्वरी समाज, सूरत के सत्र 2027-28 के लिए चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उधना स्थित कच्छ कड़वा पाटीदार सनातन धर्म की वाड़ी में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान एवं चुनावी प्रक्रिया आयोजित की गई। चुनाव के बाद गोपाल झंवर को सर्वसम्मति से समाज का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव प्रक्रिया निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लड्डा, संरक्षक सुरेश झंवर तथा चुनाव प्रभारी गोपाल डाड, मुकेश कोठारी, मोडीलाल खटोड़ और रामसहाय चेचाणी की देखरेख एवं निगरानी में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई गई।

नई कार्यकारिणी में शंकर लाल देवपुरा को उपाध्यक्ष, राजकुमार सोडानी को सचिव, प्रहलाद मंडोवरा को कोषाध्यक्ष तथा कन्हैयालाल कल को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद समाज के सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button