
डिंडोली की युवती को बदनाम करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
सूरत के डिंडोली इलाके में दस महीने पहले एक 17 वर्षीय लड़की को प्रेम जाल में फंसाने के बाद बदनाम करने की धमकी दी और कई बार होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद बिहार भागे प्रेमी को डिंडोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार के मूल निवासी और अब सूरत में डिंडोली रोड वेंदात स्कूल के सामने अंबिका रो हाउस में रहने वाले बिट्टू विनयभाई मिश्रा दस महीने पहले इसी क्षेत्र में एक 17 वर्षीय लड़की से प्यार हो गया था। बाद में उसने लड़की को प्रेम संबंध के बारे में सभी को बताने की धमकी दी, उसे कई बार एक होटल में ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच 10 नवंबर को बिट्टू अचानक अपने वतन बिहार भाग गया।
इस बात की जानकारी जब लड़की ने अपने परिवार को दी। आखिरकार बिट्टू के खिलाफ डिंडोली थाने में शिकायत दर्ज कराई। बिट्टू को पुलिस ने गतरोज गिरफ्तार किया। 20 वर्षीय बिट्टू फिलहाल बेरोजगार है।