
उप जिला परिषद सदस्य की जीत की खुशी में कांग्रेस ने निकाली धन्यवाद यात्रा, ब्राह्मणों कलवाना में एकत्रित ग्रामीण
उदयपुर ( कांतिलाल मांडोत )। उदयपुर के गोगुन्दा तहसील के सायरा पंचायत समिति में उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नरपतसिंह चंपावत की जीत की खुशी में आज ब्राह्मणों का कलवाना में एक कार्यक्रम में ग्रामीण जनता से रूबरू हुए।कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाताओ का आभार व्यक्त करने धन्यवाद यात्रा निकाल कर सम्पर्क कर रहे है। कांग्रेस की टीम को धन्यवाद दिया।
कांग्रेस की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी।सरकार की आमजन से जुड़ी योजनाओ की जानकारी उपलब्ध की गई। कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओ को और संघर्ष करने का आह्वान किया। मतदाताओ ने कांग्रेस के पक्ष में किये मतदान को लेकर आभार जताया। इस दौरान नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य नरपतसिंह चंपावत, लालसिह झाला, ड्रॉ मांगीलाल गरासिया, प्रधान सवाराम गमेती, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायण पालीवाल आदि उपस्थित रहे। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित किया। ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान गांव के सरपंच उप सरपंच एवं सचिव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।