
कपड़ा व्यापारियों को करोड़ो का चूना लगाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सूरत कपड़ा बाजार में जालसाजी का दौर यथावत है। सूरत सिल्क सिटी के नाम से पूरे देश में मशहूर है। तीन ठगों ने व्यापारियों से जॉबवर्क के नाम से काम लेने के बाद व्यापारियों को करोड़ो चूना लगाया था और सूरत शहर छोड़कर फरार हो गए थे। ठगों ने कुल 2 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी के मामले में तीनों आरोपियों में से एक आरोपी को आज मुंबई से गिरफ्तार किया।
मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के बाद सूरत शहर पुलिस आयुक्त ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करके तीनों आरोपियों की अपराधिक मोडेस ओपरेंटी के बारे में जानकारी दी।
सलाबतपुरा थाने क्षेत्र में सिल्क ब्राइडल नाम की फर्म चलाने वाले तीन ठग अकरम मोहम्मद उर्फ सलमान सफी नागानी, आजम अब्दुल्ला मांकड़ा और जावेद उर्फ राजू जाकिर नूरानी ने कथित तौर पर जॉब वर्क के नाम पर कपड़ा बाजार के व्यापारियों से 68 लाख का जॉबवर्क किया और अन्य तीन व्यापारी सहित इको सेल में कुल 19 व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी की थी।
जिसमें 2 करोड 86 लाख रूपये का जॉब करने के बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में आजम अब्दुला मांकड़ा नाम मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।