
चुनाव के बाद पुनः शुरू करेंगे संस्थाओं के हकों की लड़ाई : रामकुमार वालिया
नोएडा में सामाजिक संस्था ह्यूमन राइट्स जन कल्याण जनसेवा मंडल के कार्यालय के उद्धघाटन के अवसर पर बोले वालिया
नोएडा में 25 फरवरी को सामाजिक संस्था ह्यूमन राइट्स जन कल्याण जनसेवा मंडल के कार्यालय के उद्धघाटन रामकुमार वालिया सलाहकर FAF भारत सरकार पूर्व राज्य मंत्री /राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय सर्व समाज महासंघ /इंडियन किसान यूनियन एवँ राष्ट्रिय अध्यक्ष एन.जी.ओ. एसोसिएशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उद्धघाटन के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वालिया ने कहा कि कुछ अधिकारियों एवं नेताओं की मिली भगत से चल रही फर्जी संस्थाओं के खिलाफ ,तथा संस्थाओं के हकों की लड़ाई को पुनः देश में कुछ राज्यों में चल रहे चुनाव के बाद शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वास्तविक सभी संस्थाएं समाज में समाज उत्थान का कार्य कर रही है। कोरोना काल में भी जब कोरोना पूरे पीक पर था तथा बड़े बड़े नेता तथा अधिकारी डर के मारे अपने अपने घरों में घुस गए थे, तब भी हमारे सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुऐ आगे आकर लोगों की मदद करने का कार्य किया।
अकेले हमारी सँस्था भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा ही 2 वर्ष में 1 लाख लोगों को राशन कीट ,कोरोना कीट मास्क एवँ आवश्यकता का सामान लोगों को बाँटने का कार्य किया, जो अभी भी निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवँ प्रदेश सरकारों को सभी मदद के कार्य संस्थाओं के माध्यम से ही कराने चाहिये तथा साथ ही फर्जी संस्थाओं के विरुद्ध की कार्यवाही करनी चाहिए।
उन्होंने कि ह्यूमन राइट्स जन कल्याण सेवा मंडल अपने नाम के अनुसार अपना कार्य करे तथा समाज उत्थान में अपना सहयोग दे यही कामना करता हूँ। इस अवसर पर सभा को मुख्य रूप से सँस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ,नोएडा एवँ एन.सी.आर.के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, राजकुमार रावल ,भोला ठाकुर आदि कई गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया। सभा से पूर्व यहाँ पहुँचने पर सँस्था के लोगों ने वालिया का भव्य स्वागत किया।