
आधार डिसएबल ट्रस्ट श्री भगवानदास चैरिटेबल ट्रस्ट व वेसू माहेश्वरी सभा की सेवा पहल: 130 दिव्यांगजनों के चेहरों पर खिली मुस्कान, जांच के साथ दवाइयां भी मिलीं
निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य जांच व दवाइयों के साथ जरूरतमंदों को 2 ट्राई साइकिल और 1 व्हीलचेयर प्रदान
सूरत। सेवा सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ रविवार 4 अक्टूबर को दिव्यांग भाई बहनों एवं उनके परिवारों के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 125 से 130 दिव्यांगजन शामिल हुए।

मीडिया प्रभारी गोविंद मूंदड़ा ने बताया कि शिवा फार्म गभेणी के पास आयोजित इस सेवाकार्य में लगभग 50 दिव्यांगजनों की चिकित्सकीय जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं। इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को 2 ट्राई साइकिल एवं 1 व्हीलचेयर प्रदान की गई तथा उपस्थित सभी दिव्यांग भाई बहनों एवं आगंतुकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
इस सेवाकार्य में आधार डिसएबल ट्रस्ट सूरत आधार दिव्यांग महिला समिति श्री भगवानदास चैरिटेबल ट्रस्ट श्री बिरला चैरिटेबल ट्रस्ट तथा वेसू माहेश्वरी सभा ने सहयोग प्रदान किया। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सहायता के साथ सम्मान अपनापन और आत्मनिर्भरता का संबल प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में सेवा एवं सहयोग देने वाले ओमप्रकाश बिरला, किशोरभाई एन सोजित्रा, प्रवीणभाई पी वस्ताणी, सोनलबेन भगवानभाई पटेल, जीतूभाई, मुकेशभाई देसाई प्रवीणभाई बालन एवं राजेशभाई गोरसिया का सम्मान किया गया। साथ ही वेसू माहेश्वरी सभा के श्री चंद्रशेखरजी राठी एवं श्री गिरिराजजी मोहता को भी उनके विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया
जरूरतमंद के जीवन में थोड़ी सी सुविधा और चेहरे पर मुस्कान ला सके वही सेवा की सच्ची सार्थकता है।


