धर्म- समाज

रोटरी क्लब ऑफ सूरत सीफेस की अनूठी पहल, कोशिश-हेलपिंग हैंड टू हेंडीकैम्प का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में रोटरी क्लब ऑफ सूरत सीफेस व महेश्वरी महिला मंडल ( मेन) के संयुक्त तत्वधान में रविवार 7 मार्च दोपहर 2 बजे से सिटीलाइट स्थित महेश्वरी भवन में कोशिश- हेलपिंग हेंड टू हेंडीकैम्प का आयोजन किया गया।

क्लब अध्यक्ष रचना महेश्वरी ओर प्रोजेक्ट चेयर व मीडिया प्रभारी सरोज अग्रवाल ने बताया कि किसी अकस्मात कारणों से जिनके हाथ चले गये ऐसे व्यक्ति करूथागांव, भरूच, उत्तरप्रदेश, सूरत से आये हुए 13 लाभार्थियों को एलएन2 कृत्रिम हाथ लगाए गये। जो कि उनकी इच्छाशक्ति में ओर वृद्धि करेंगे वे सुचारुरूप से काटा-चमची के साथ खाना खाना, लिखना,हैंडल पकडक़र साइकल चलाना, कार चलाना,ड्राइंग कर पाएंगे।

वो भी हम सब में से एक होकर उस चीज को महसूस करेंगे की वो हम में से एक ही है ,क्लब का उद्देश्य उनकी नई इच्छाशक्ति को जागृत करना था। तत्पश्चात सभी लाभार्थियों को ट्रेनिंग दी गई।

इस कार्यक्रम में सहभागी रोटरी क्लब ऑफ जामनगर के रो. शरदभाई, डॉ.राजनभाई व अहमदाबाद की डॉ.चाँदनीबेन बनी। क्लब की सचिव संगीता चूड़ीवाला, सर्विस चेयर मुरारी सराफ,सभी पदाधिकारी, महेश्वरी मंडल की अध्यक्ष प्रतिभा मौलासरिया, सचिव सरिता दरगड उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button