गुजरातभारतसूरत

अहमदाबाद – मुंबई के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन दौड़ेंगी!

गुजरात को और एक वंदे भारत ट्रेन की सौगात

गुजरात को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। एक साल से कम समय में वंदे भारत ट्रेन को अच्छा प्रतिसाद मिलने से यह फैसला लिया गया। अब अहमदाबाद- मुंबई के बीच और एक वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी। वंदे भारत ट्रेन को मिले प्रतिसाद के बाद अहमदाबाद- मुंबई के बीच एक और ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया है। अहमदाबाद- मुंबई के बीच हररोज 30 हजार यात्री यात्रा करते है। ऐसे में 20 से ज्यादा ट्रेन होने के बावजूद लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिलती है। जिससे यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वंदे भारत ट्रेन शुरू की जा सकती है।

 दिवाली तक नई ट्रेन शुरू होने की संभावना

अहमदाबाद मुंबई के बीच यात्रियों का सबसे ज्यादा आवागमन रहता है। इस रूट की ट्रेनों में सबसे ज्यादा वेटिंग देखने को मिलता है। खास करके वंदे भारत ट्रेन, मुंबई सेंट्रल गांधीनगर, शताब्दी एक्सप्रेस जैसे सुपर फास्ट और एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की भीड़ ज्यादा रहती है। लेकिन जब से वंदे भारत ट्रेन लॉन्च हुई है, तब से यात्री इस ट्रेन पर डायवर्ट हुए है। लोगों की पहली पसंद वंदे भारत ट्रेन बनी है।

इस ट़्रेन को मिल रहे प्रतिसाद को देखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद -मुंबई के बीच और एक वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का सोचा जा रहा है। अगर सबकुछ ठिक रहा तो दिवाली तक ट्रेन शुरू हो जाएगी। वंदे भारत की यह ट्रेन गांधीनगर से दोपहर 2.05 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर रात 8.25 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेंगी। आपको बता दें कि अगले 4 सितंबर तक वंदे भारत ट्रेन में 73 जितना वेटिंग है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button