Uncategorized

मां काली एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का सेवा और जन कल्याण का सराहनीय कार्य

1000 से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, आय प्रमाण पत्र दिया गया

सूरत शहर के मजूरा विधानसभा विधायक एवं गृह राज्य मंत्री हर्षभाई संघवी के जन्मदिन के अवसर पर घोड़दौड़ के पास आदर्श पिछड़ा वर्ग सोसायटी में 8 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विभिन्न जन उपयोगी सेवा शिविरों का आयोजन किया गया।

काली एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित जयसवाल ने बताया कि विधायक हर्षभाई संघवी के जन्मदिन के अवसर पर 11 विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किये गये। जिसमें मेगा रक्तदान शिविर में 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।101 विधवाओं को भोजन किट वितरित किया गया।

इसके अलावा 1000 से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, आय प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन, मोतियाबिंद जांच, नेत्र जांच, रक्त परीक्षण, यूरिन परीक्षण, पेट संबंधी रोग आदि सेवाओं का लाभ मिला। कार्यक्रम विधायक हर्ष संघवी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में वार्ड नं. 21 के पार्षद अशोक रांदेरिया, वृजेश उनडकट, डिंपल कापड़िया, सुमन गाडीया, वार्ड प्रमुख कीर्ति काका धवलभाई सहित विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित थे। लोगों ने विधायक के जन्मदिन पर जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अध्यक्ष अमित जयसवाल व उपाध्यक्ष गौरांग बागियावाला व ट्रस्ट के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button