
सूरत
सूरत महानगरपालिका के स्थायी समिति में महिलाओं का दबदबा
पहली बार स्थायी समिति टीम में एक साथ सात महिला सदस्यों की नियुक्ति
सूरत महानगरपालिका की आज हुई आम बैठक में स्थायी समिति के अध्यक्ष और अन्य नामों की घोषणा में महिलाओं का दबदबा देखने को मिल रहा है। पहली बार स्थायी समिति में एक साथ सात महिला सदस्यों की नियुक्ति की गयी है। सूरत महानगरपालिका का ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर आज पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिामें राजन पटेल को स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि स्थायी समिति की टीम में महिलाओं का दबदबा है। पहली बार स्थायी समिति टीम में एक साथ सात महिला सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
स्थायी समिति अध्यक्ष राजन पटेल, सदस्य घनश्याम सवानी, सुमन घाड़िया, नरेश धमेलिया, दीनानाथ चौधरी, डिंपल कपाड़िया, गीता रबारी, भारती वाघेला, निराला राजपूत, अलका पाटिल, जीतेन्द्र सोलंकी, भाविशा पटेल का समावेश है।