धर्म- समाज

सूरत में पहली बार विशेषताओं वाली इतनी भव्य शोभायात्रा निकली

22 फरवरी को सुबह शुभमुहूर्त प्रतिष्ठा का मंगलमय कार्यक्रम होगा

सूरत। वेसू स्थित संयमतीर्थ श्री महाविदेह धाम में आचार्य कुलचंद्रसूरिजी महाराज के पावन निश्रा में परमात्मा पार्श्वनाथ और दीक्षादानेश्वरी आचार्य श्री गुणरत्नसूरिजी महाराज की पावन प्रतिष्ठा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें आज देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इस शुभ अवसर पर सूरत के राजमार्गों पर एक भव्य शोभायात्रा निकली। यह शोभायात्रा कैलाशनगर से शुरू हुआ। सूरत में पहली बार विशेषताओं वाली इतनी भव्य शोभायात्रा निकली। ऐतिहासिक शोभायात्रा में 15 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।

इस शोभायात्रा में परमात्मा को श्रृंगार किए 24, गुरुदेव श्री के भव्य रथ, हाथी, 36 घोड़े, 18 रजवाडी ऊंट गाड़ी , 4 घोड़ा बग्गी, 36 एक्टिवा, 36 बाइक, 36 बुलेट बाइक, 36 लुककार , 18 गच्छनायकाओं के शानदार वाहन, 8 विंटेज कारें, लिमोजिन कारें, रोल्स-रॉय कारें, वैप्सबैंड, हुनथुनाथ बैंड, तीन संगीत वाहन, 10 से अधिक महाविदेह धाम स्पेशल साइकिल, सूरत की विभिन्न महिला मंडलियों, श्रमण-श्रमणी भगवंतों और श्रावक-श्राविकाओं के माध्यम से भी विराट राजमार्ग दिखाई दे रहे थे। इस शोभायात्रा में दो जैन बैंड के अलावा कोई भी बैंड नहीं रखा गया था। विभिन्न आदिवासी समाजों का अनोखा आकर्षण था।

तीन किमी. लंबी इस शोभायात्रा को देखने समस्त सूरत महाविदेहधाममय हो गया। वेसू स्थित महाविदेहधाम सम्पूर्ण भारत में छा गया। पूज्यश्री के प्रभाव से लगभग 70 महिला मण्डलों द्वारा लगभग 6000 बहनों की सांजी का आयोजन किया गया। दोपहर में गुरुभक्तों द्वारा बड़े हर्ष व उल्लास के साथ जाजम पथरवाणी, परमात्मा, गुरुदेव, धजदंड, कलश आदि की उछामणी गुरूभक्तों ने उल्लास और उमंग के साथ बोली।

शाम को प्रसिद्ध संगीतकारों द्वारा प्रभु एवं सद्गुरु के शरणागति स्वरूप संगीत का मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें सात हजार से अधिक भावुकियां प्रभुमय हो गईं। महापूजा में भगवान के विभिन्न पुष्पों से हजारों श्रद्धालु लाभान्वित हुए। 22 फरवरी को सुबह शुभमुहूर्त प्रतिष्ठा का मंगलमय कार्यक्रम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button