
अग्रवाल विकास ट्रस्ट जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ
"आदि शक्ति से आत्म शक्ति तक" सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन सूरत,
सूरत। अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत गुरुवार को सिटी-लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के द्वारका हॉल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कंसल ने बताया की इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंसिपल इनकमटैक्स कमिश्नर अनुपम कांत गर्ग उपस्थित रहें।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके की गयी। इसके पश्चात ट्रस्ट की महिला शाखा द्वारा आदि शक्ति से आत्म शक्ति तक -स्त्रीत्व की अनंत यात्रा को दर्शाते हुए अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

जयंती महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य स्पॉन्सर संजय सरावगी के अलावा अग्रवाल विकास ट्रस्ट के सचिव मनोज बंसल, उपाध्यक्ष अमित सतनालीवाला, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल (विनायक), सहसचिव सीए राहुल अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष मधुरकृष्ण झुनझुनवाला, कल्चरल समिति मार्गदर्शक अर्जुनदास अग्रवाल, शशिभूषण जैन, राजीव गुप्ता, नीरज अग्रवाल, कपीश खाटूवाला, युवा शाखा अध्यक्ष मोहित भिवानीवाला, महिला शाखा अध्यक्षा अनुराधा जालान सहित ट्रस्ट के अनेकों सदस्य एवं युवा एवं महिला शाखा के अनेकों सदस्य उपस्थित रहें।
ट्रस्ट द्वारा 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जी की जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान ट्रस्ट द्वारा अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलों का आयोजन किया जायेगा। जयंती महोत्सव में शुक्रवार को नाटक “तिरंगा एक गूंज” का आयोजन किया जाएगा।


