दिवाली से पहले गुजरात सरकार ने एएमसी के शिक्षकों और वर्ग-4 के कर्मचारियों को लेकर एक अहम फैसला लिया है। गुजरात सरकार ने इस बार एएमसी शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की दिवाली में सौगात दी है।
नगरपालिका व महानगरपालिका के शिक्षकों को 4200 ग्रेड पे स्वीकृत
राज्य सरकार ने नगरपालिका व महानगरपालिका शिक्षकों के 4200 ग्रेड पे को मंजूरी दी है। ये शिक्षक लंबे समय से 4200 ग्रेड पे के लिए संघर्ष कर रहे थे। अंत में सरकार ने शिक्षकों के पक्ष में एक सकारात्मक निर्णय लिया और एएमसी शिक्षक संघ ने सरकार और एएमसी स्कूल बोर्ड को धन्यवाद दिया।
માન. મુખ્યમંત્રી શ્રી @Bhupendrapbjpજીના નેતૃત્વ હેઠળ રાજ્યની તમામ નગર પ્રાથમિક શિક્ષણ સમિતિ સંચાલિત સરકારી પ્રાથમિક શાળાઓના શિક્ષકોના પ્રથમ ઉચ્ચતર પગાર ધોરણ રૂ. ૫૦૦૦-૮૦૦૦ (છઠ્ઠા પગાર મુજબ રૂ. ૯૩૦૦-૩૪,૮૦૦ ગ્રેડ પે ૪૨૦૦) મંજુર કરવા અંગે શિક્ષણ વિભાગે મહત્વનો નિર્ણય લીધો છે. pic.twitter.com/1ombvBGfLl
— Jitu Vaghani (@jitu_vaghani) October 12, 2022
चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को भी अधिकतम 3500 की सीमा तक बोनस का भुगतान किया जाएगा
वहीं दूसरी ओर वर्ग-4 के कर्मचारियों के लिए भी दिवाली में सौगात दी है। क्योंकि राज्य सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस देने का अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अधिकतम 3500 की सीमा तक बोनस देगी। गुजरात सरकार उन लोगों को बोनस देगी जो लगातार छह महीने से कार्यरत हैं।