
सूरत। समाज के सभी वर्ग के लिए गुणवत्ता युक्त और स्वस्ता इलाज उपलब्ध करने के हेतु से वेसू वीआईपी रोड पर स्थित व्हाइट हाउस में प्रिश मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल और सेन्टर फोर युरो केयर, किडनी और प्रोस्टेट के अस्पताल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुबोध कांबले ने बताया कि अस्पताल समाज के सभी वर्ग के कर्म खर्च में फाइव स्टार सुविधा उपलब्ध की गई है। अस्पताल की सुविधा यूके, युरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य पाश्चात्य देशों के समकक्ष होगी।
यह अस्पताल भारत का प्रथम यूरीन लीक केंद्र है। सभी प्रकार की जटिल समस्या का इलाज एक छत के नीचे उपलब्ध होगा। गुजरात का प्रथम वीडियो यूरोडायनेमिक सेंटर जटिल पेशाब की समस्या और पेशाब की असंयम के लिए डायग्नोस्टिक प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए गुजरात के लोगों को मुंबई जाना पड़ता था। इसमें एंडोआई फ्लेक्स 3 डी लेप्रोस्कॉपी टेक्नोलॉजी है। यह सिस्टम फिलहाल विश्व की एकमात्र आर्टिक्युलेटिंग एचडी 3डी वीडियोस्कोप है।
डॉ. सुबोध कांबले यूरोलॉजिस्ट, यूरो ऑन्को और रोबोटिक सर्जन है। उनके पास फ्रान्स, बेल्जियम और जर्मनी जैसे कई देशों से सर्जिकल डिग्रियां है। डॉ सुबोध कांबले और भारूलता पटेल उनके जीवन का ज्यादातर समय यूके में बिताने के बाद कुछ समय पहले यूनाइटेड किंगडम से स्थानांतर किया है। वे मातृभूमि प्रति प्रेम से ब्रिटन छोड़कर सूरत के वेसू में अपने दो पुत्रों के साथ रहते है। भारूलता पटेल सोलो ड्राइविंग रिकॉर्डस के लिए भी जानी जाती है।