बिजनेस

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान TEKTON की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

मुंबई, 9 जुलाई 2026: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज भारत में आयोजित वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नई निसान TEKTON को लॉन्च किया। यह लॉन्चिंग कंपनी के उत्पाद विस्तार अभियान (प्रोडक्ट ऑफेंसिव) का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रीमियम सी-एसयूवी सेगमेंट की यह पहली ऐसी एसयूवी है, जिसमें सभी वेरिएंट्स में 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन-अप दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेगमेंट के कई बेस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 280 Nm का टर्बो परफॉर्मेंस, गूगल बिल्ट-इन कनेक्टिविटी और 700 लीटर का क्लास-लीडिंग बूट स्पेस शामिल हैं।

TEKTON के साथ निसान अपने एसयूवी डीएनए को भारतीय बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ते सेगमेंट में नए रूप में पेश कर रही है। चेन्नई स्थित प्लांट में निर्मित यह एसयूवी कंपनी की “वन कार, वन वर्ल्ड” फिलॉसफी के तहत विकसित की गई है। इसे भारत के ग्राहकों के साथ-साथ दुनिया के कई अन्य देशों में भी निर्यात किया जाएगा, जिससे निसान की ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग एवं प्रोडक्ट स्ट्रेटजी में भारत की बढ़ती भूमिका और मजबूत होगी।

वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान निसान के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर गुइलॉम कार्टियर ने कहा, “हम भारत में निसान को पहले से अधिक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। हम अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं और बाजार पर अपना फोकस बढ़ा रहे हैं। नई निसान TEKTON का वर्ल्ड प्रीमियर हमारे उस संकल्प को दिखाता है, जिसमें ग्लोबल प्रोडक्ट स्ट्रेंथ को स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप पेश किया जा रहा है। TEKTON इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि निसान किस तरह सार्थक बदलाव के साथ भविष्य के लिए तैयार और अधिक प्रतिस्पर्धी उत्पादों की दिशा में आगे बढ़ रही है।”

निसान के एएमआईईओ रीजन के चेयरपर्सन मैसिमिलानो मेसिना ने कहा, “भारत वर्तमान समय में विभिन्न बाजारों और क्षेत्रों में निसान की विकास यात्रा को नई गति दे रहा है। TEKTON हमारी ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ फिलॉसफी का मजबूत उदाहरण है। यह एक ग्लोबल प्रोडक्ट है, जिसकी इंजीनियरिंग भारत में की गई है, भारतीय ग्राहकों के लिए इसका निर्माण यहीं हुआ है और इसे कई निर्यात बाजारों के लिए भी विकसित किया गया है। इससे एक ग्रोथ इंजन और एसयूवी प्रोडक्शन हब के रूप में निसान के लिए भारत की भूमिका और मजबूत हुई है।”

नई TEKTON केवल एक नई C-SUV नहीं है, बल्कि भारत में निसान की नई शुरुआत का प्रतीक भी है। इसे इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि ग्राहकों के बीच ब्रांड की स्वीकार्यता बढ़े, निसान की एसयूवी पहचान मजबूत हो तथा ग्राहकों को पहले से अधिक प्रीमियम, फीचर-रिच और आधुनिक तकनीक से लैस ड्राइविंग का अनुभव मिल सके।

निसान और इनफिनिटी के डीवीपी-प्रेसिडेंट (मिडल ईस्ट, केएसए, इंडिया एंड सीआईएस) थियरी सबाग ने कहा, “TEKTON हमारी क्षमताओं का मजबूत उदाहरण है। इसके माध्यम से ग्लोबल एसयूवी एक्सीलेंस को भारत में लाया गया है। नई ग्रेवाइट की लॉन्चिंग के बाद अब नई निसान TEKTON का वर्ल्ड प्रीमियर भारत में हमारी वापसी की रणनीति को और गति देने वाला तथा हमारे एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने वाला है। बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स, आधुनिक तकनीक और दमदार एसयूवी कैरेक्टर के साथ TEKTON आज के ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के अनुरूप तैयार की गई है।”

नई निसान TEKTON के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने फ्लैगशिप C-SUV मॉडल को भारतीय बाजार में उतारा है। Patrol से प्रेरित डिजाइन, जापानी क्राफ्टमैनशिप, 200 से अधिक ऐप्स के साथ Google built-in कनेक्टिविटी, अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक, दमदार टर्बोचार्ज्ड परफॉर्मेंस और भारत में विकसित एवं निर्मित वैश्विक गुणवत्ता का यह संगम TEKTON को अपने सेगमेंट में एक अलग पहचान देता है। TEKTON को C-SUV सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाने और भारत में Nissan की नई विकास यात्रा को रफ्तार देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

बुकिंग शुरू

नई निसान TEKTON की बुकिंग अब भारत में निसान के सभी अधिकृत डीलरशिप और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button