प्रादेशिक

जननायक कर्पुरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को मुंबई में होगा

मुंबई। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति (रजि) के तत्वधान में आगामी 24 जनवरी 2023 को मुंबई में मनाए जाने की घोषणा संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने की। उक्त परिचर्चा कल्याण शहर के धनश्री अपार्टमेंट सभागृह,मलंग रोड नांदिवली, कल्याण (पूर्व) में वरिष्ठ समाजसेवी सम्माननीय श्याम नारायण शर्मा नेताजी (बाबूजी) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

जन-जन की हितेषी,पिछड़े एवं असहाय लोगों के मसीहा,बिहार राज्य के तीन बार रह चुके पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती कैसे और किस जगह मनाया जाए उस विषय पर परिचर्चा हुई इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुंबई में जयंती समारोह मनाया जाएगा। कार्यक्रम की रुपरेखा बनाने के उद्देश्य से आगामी बैठक भांडुप में गुरुवार 22 दिसंबर 2022 को पुनः होगी।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप की निगरानी एवं समस्त पदाधिकारियों के आयोजन में समारोह मनाया जाएगा। उक्त परिचर्चा में वरिष्ठ समाजसेवी जियालाल शर्मा, श्याम नारायण शर्मा नेताजी, वीरेंद्र प्रताप शर्मा,गुलाब चंद्र शर्मा, सभी की हितेषी प्रसिद्धि ठाकुर,संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष निरंकार शर्मा, उपाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी, राष्ट्रीय सचिव हरिशंकर शर्मा, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार अनिल शर्मा, महाराष्ट्र महासचिव अनिल कुमार शर्मा एवं संस्था के सक्रिय हितैषियों में मनोज कुमार शर्मा, डॉ पंकज शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, भगवती प्रसाद शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा उर्फ सरोज, राधेश्याम शर्मा, विक्रांत शर्मा, महेंद्र प्रताप शर्मा, प्रशांत शर्मा, कमलेश शर्मा, आशुतोष,शुभम एवं नांदिवली कल्याण के सुनील कुमार शर्मा इलेक्ट्रिशियन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवियों ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय शर्मा दीप को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उपस्थित समाजसेवियों से कहा कि आप सभी दीप जी का साथ दीजिए भविष्य में अवश्य ही एक नया रूप समाज को देखने को मिलेगा। समाज की दिशा और दशा बदलने के लिए हमें जिस व्यक्ति की आवश्यकता थी ऐसे प्रतिभावान, गुणी,सर्व हितेषी,परोपकारी व्यक्ति के रुप में हम सभी को दीप जी मिले हैं। हम सभी को उनके शब्दों के साथ-साथ उनके बताए हुए मार्ग का सम्मान करते हुए उनका साथ देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button