प्रादेशिक

केटीएस ने कर्पूरी ठाकुर स्मृति यात्रा निकालकर रचा इतिहास

जौनपुर। जनपद जौनपुर के सक्रिय समाजसेवी, केटीएस के अध्यक्ष एवं उत्कृष्ट शिक्षक डॉक्टर अजय श्याम नारायण शर्मा ने अपने संस्था के साथियों के साथ 15 दिन 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक संपूर्ण उत्तर प्रदेश कर्पूरी ठाकुर स्मृति यात्रा निकालकर पूरे प्रदेश में जन जन तक कर्पूरी ठाकुर कौन थे के विषय में प्रचार प्रसार हेतु ऐतिहासिक कार्य किया है। इस उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय शर्मा दीप के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष निरंकार शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा,राष्ट्रीय महासचिव सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी, राष्ट्रीय सचिव हरिशंकर शर्मा नंदवंशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी, राष्ट्रीय उप कोषाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र अध्यक्ष राम अशीष शर्मा,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती राधा शर्मा एवं राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार एडवोकेट अनिल कुमार शर्मा ने शुभकामनाएं दी है।

केटीएस के अध्यक्ष डॉ अजय शर्मा ने बताया कि “कर्पूरी ठाकुर स्मृति यात्रा” संचालन समिति की बैठक में स्मृति यात्रा का सड़क मानचित्र के अनुसार “महान कर्मयोगी जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति यात्रा” 31 दिसम्बर 2022 को जौनपुर से सुबह 9 बजे प्रस्थान करेगी,11 बजे भदोही मुख्यालय पर,2 बजे मिर्जापुर मुख्यालय पर पुष्पांजलि सभा होगा।रात्रि विश्राम सोनभद्र में,फिर 1 जनवरी 2023 को 11बजे सोनभद्र व 2 बजे चंदौली मुख्यालय पर पुष्पांजलि सभा होगा।रात्रि विश्राम गाजीपुर में होगा। 2 जनवरी को 11 बजे गाजीपुर मुख्यालय व 2 बजे वाराणसी मुख्यालय पर पुष्पांजलि सभा होगा।रात्रि विश्राम आजमगढ़ में होगा।3 जनवरी को 11 बजे आजमगढ़ व 2 बजे मऊ मुख्यालय पर पुष्पांजलि सभा होगा।रात्रि विश्राम बलिया में होगा।4 जनवरी को 11 बजे बलिया व 2 बजे देवरिया मुख्यालय पर पुष्पांजलि सभा होगा।रात्रि विश्राम कुशीनगर में होगा।5 जनवरी को 10 बजे कुशीनगर व 1 बजे महराजगंज व गोरखपुर 3 बजे मुख्यालय पर पुष्पांजलि सभा होगा।रात्रि विश्राम संतकबीर नगर में होगा।

6 जनवरी को 10 बजे संतकबीर नगर,1 बजे सिद्धार्थ नगर,3 बजे बलरामपुर मुख्यालय पर पुष्पांजलि सभा होगा।रात्रि विश्राम श्रावस्ती में होगा। 7 जनवरी को 10 बजे श्रावस्ती,1 बजे बहराइच,3 बजे गोंडा मुख्यालय पर पुष्पांजलि सभा होगा।रात्रि विश्राम बस्ती में होगा। 8 जनवरी को 10 बजे बस्ती,1 बजे अंबेडकरनगर,3 बजे अयोध्या मुख्यालय पर पुष्पांजलि सभा होगा।रात्रि विश्राम बाराबंकी में होगा। 9 जनवरी को 10 बजे बाराबंकी, 1बजे राय बरेली,3 बजे फतेहपुर मुख्यालय पर पुष्पांजलि सभा होगा।रात्रि विश्राम कौशांबी में होगा।

10 जनवरी को 10 बजे कौशांबी,12 बजे इलाहाबाद,3 बजे प्रतापगढ़ मुख्यालय पर पुष्पांजलि सभा होगा।रात्रि विश्राम अमेठी में होगा।12 जनवरी को 10 बजे अमेठी,12 बजे सुल्तानपुर मुख्यालय पर पुष्पांजलि सभा होगा।इसके उपरांत जनपद जौनपुर मुख्यालय पर विश्राम व समापन होगा।स्मृति यात्रा मिनी बस के साथ 11 लोग साथ में हैं।जबकि जिला मुख्यालयों पर अधिकतम 50 लोगों की उपस्थिति में पुष्पांजलि सभा का आयोजन हो रहा है। अंत में उन्होंने सभी साथियों से स्मृति यात्रा संचालन समिति और समस्त कर्पूरी समर्थकों की तरफ से निवेदन है कि अपने संबंधित जिला मुख्यालय पर निर्धारित समयावधि में स्मृति यात्रा के पुष्पांजलि सभा में सफलतम सहयोग कर यात्रा को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button