
प्रादेशिक
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए प्रताप गमेती ने जारी की 30 लाख राशि की स्वीकृति
उदयपुर- (कांतिलाल मांडोत) उदयपुर जिले के गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र के गोगुन्दा विधायक प्रतापलाल गमेती ने ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की खरीद के लिए विधायक फंड से 30 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।देश मे कोरोना की दूसरी बड़ी लहर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने का सभी जतन हम मिल कर कर रहे है।कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए और मरीजो को जीवन दान देने वाली ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की खरीदारी के लिए गोगुन्दा विधायक प्रतापलाल गमेती ने 30 लाख रुपए स्वीकृत किए है।उदयपुर स्थित रविन्दनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की आवश्यकता हेतु राशि जारी की है।
उदयपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार की लहर में बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे है।लोगो की मुख्य रूप से जीवन रक्षक प्रणाली ऑक्सीजन ही है।मरीजो को ऑक्सीजन के अभाव में जान गंवानी नही पड़े,इसके वास्ते गोगुन्दा विधायक ने उपरोक्त राशि जारो की है।संक्रमित मरीजो के लिए ऑक्सीजन बहुत जरूरी है।सबसे ज्यादा 45 के उपर के लोगो के लिए ऑक्सीजन संजीवनी का कार्य करती है।
दरअसल,दूसरी लहर का म्यूटेशन खतरनाक होने के कारण ऑक्सीजन ही अंतिम विकल्प है।उपरोक्त मोनिटरिंग के माध्यम से लोगो की जान बचाई जा सकती है।गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती दादिया गांव के रहने वाले है।दूसरी बार विधायक बने प्रताप गमेती ने क्षेत्र में विकास कार्य करवाए।क्षेत्र में अनेक प्रकल्पों का शिलान्यास कर कार्य को मूर्तरूप दिया गया।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शासन काल के दौरान सबसे ज्यादा प्रकल्पों का उद्घाटन गोगुन्दा क्षेत्र में किए जाने के कारण राज्य सरकार ने सराहा गया।प्रताप गमेती दूसरी बार भाजपा के टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचे है।गमेती वसुन्धरा राजे खेमे के माने जाते है।चुनाव के दौरान गोगुंदा आई वसुंधरा राजे ने प्रताप गमेती की भूरी भूरी प्रशसा की थी।प्रताप गमेती के पिता राजनीति की सक्रियता से क्षेत्र के लोग उनसे जुड़े हुए है।प्रताप गमेती विधायक बनने से पूर्व अपने पुश्तेनी गांव दादिया के दो बार सरपंच रह चुके है।