शिक्षा-रोजगार

ताइक्वांडो में रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ ओवरऑल सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

सूरत। उगत कैनाल रोड स्थित द रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बिलीमोरा में आयोजित 11वीं ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक अपने नाम किए, जिसमें 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने ओवरऑल सेकंड रनर-अप ट्रॉफी भी हासिल की। इस उपलब्धि को खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, नियमित प्रशिक्षण और समर्पण का परिणाम बताया गया।

खिलाड़ियों की इस सफलता पर स्कूल के ट्रस्टी मंडल, मैनेजमेंट और प्रिंसिपल ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई दी। साथ ही, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button