शिक्षा-रोजगार

टी. एम. पटेल इंटरनेशनल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर स्नेह, संगीत और यादों का संगम

दादा-दादी और नाना-नानी के साथ विद्यार्थियों ने साझा किए भावुक पल; अंताक्षरी, खेल और गरबा रहे आकर्षण का केंद्र

सूरत: टी. एम. पटेल इंटरनेशनल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ प्रेम, अपनापन और पुरानी यादों से भरे पल साझा किए। समारोह में परिवार की पीढ़ियों के बीच स्नेह और जुड़ाव की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद पारंपरिक तिलक समारोह में विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी का तिलक कर पुष्प अर्पित किए। विद्यार्थियों की विशेष नृत्य प्रस्तुति ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंताक्षरी रहा, जिसमें ग्रैंडपेरेंट्स ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। भजनों, 80 के दशक के सदाबहार गीतों और लोकप्रिय संवादों ने पुरानी यादें ताजा कर दीं। इसके बाद मनोरंजक खेलों और विशेष फुटप्रिंट एक्टिविटी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और उनके ग्रैंडपेरेंट्स ने मिलकर यादगार पल संजोए।

इस अवसर पर टी. एम. पटेल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल के. मैक्सवेल मनोहर ने कहा, “दादा-दादी और नाना-नानी बच्चों के जीवन में संस्कार, अनुभव और भावनात्मक जुड़ाव का महत्वपूर्ण आधार होते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को उनके प्रति प्रेम और आभार व्यक्त करने का अवसर देते हैं और साथ ही पीढ़ियों के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं।”

समारोह का समापन उत्साहपूर्ण गरबा राउंड के साथ हुआ। संगीत, नृत्य और हंसी खुशी से भरे इस आयोजन ने विद्यार्थियों और उनके ग्रैंडपेरेंट्स के लिए यादगार अनुभव छोड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button