बिजनेस

सिंपल एनर्जी ने गुजरात में की एंट्री; सूरत में पहला स्टोर शुरू करके पश्चिम भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति मजबूत की

सूरत : सिंपल एनर्जी ने उपमुख्यमंत्री  हर्ष संघवी जी की उपस्थिति में सूरत में अपने नेक्स्ट-जेनरेशन सिंपल स्टोर 2.0 का उद्घाटन किया है। इवांता ऑटो एलएलपी के साथ साझेदारी में स्थापित यह 1,000 वर्ग फुट का सिंपल स्टोर एक 3S सुविधा (सेल्स, सर्विस और स्पेयर्स) के रूप में संचालित होगा। इसके साथ ही ग्राहकों को सुविधाजनक आफ्टर-सेल्स सपोर्ट और निर्बाध स्वामित्व अनुभव प्रदान करने के लिए 1,000 वर्ग फुट का एक पूर्णतः सुसज्जित सर्विस सेंटर भी उपलब्ध कराया गया है।

यह स्टोर सिंपल एनर्जी की नई रिटेल डिजाइन लैंग्वेज को प्रदर्शित करता है, जो कंपनी की ग्राहक अनुभव रणनीति के अगले चरण का प्रतिनिधित्व करती है। इस अवधारणा को इस विश्वास के साथ विकसित किया गया है कि ग्राहकों को सार्थक और आकर्षक अनुभव मिलना चाहिए। यह नया फोर्मेट सहज संवेदी डिजाइन, विचारपूर्वक बनाए गए सर्विस टचप्वांइंट्स और आधुनिक विजुअल पहचान को एक साथ जोडकर एक विशिष्ट ब्रांड वातावरण तैयार करता है। यह केवल प्वांइंट ऑफ सेल नहीं है, बल्कि एक सामुदायिक अनुभव स्थल के रूप में भी विकसित किया गया है, जहां ग्राहक सिंपल एनर्जी के उत्पादों को जान सकते हैं, उनसे जुड सकते हैं और कंपनी की यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं। यह नया रिटेल फोर्मेट भविष्य में भारतभर में स्थापित होने वाले सभी सिंपल एनर्जी स्टोर्स के लिए ब्ल्यूप्रिन्ट के रूप में कार्य करेगा।

स्टोर में सिंपल एनर्जी की प्रॉडक्ट रेंज के कई मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें हाल ही में लॉन्च किया गया सिंपल अल्ट्रा भी शामिल है। यह स्कूटर 6.5 kWh बैटरी से संचालित है और 400 किमी की आईडीसी रेंज प्रदान करता है। इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है तथा यह मात्र 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर सकता है। इसके अलावा यहां सिंपल वन Gen 2 भी उपलब्ध है, जो 265 किमी की आईडीसी रेंज प्रदान करता है, जबकि सिंपल OneS Gen 2 190 किमी की आईडीसी रेंज के साथ आता है। ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार की एक्सेसरीज़ भी स्टोर में उपलब्ध हैं।

लॉन्च के अवसर पर सिंपल एनर्जी के सह-संस्थापक एवं चीफ पीपल ऑफिसर श्रेष्ठ मिश्रा ने बताया कि, “आज के समय में गुजरात भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए सबसे रोमांचक और तेजी से विकसित हो रहे बाजारों में से एक है। हमें सूरत में अपने पहले स्टोर के उद्घाटन के साथ राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए गर्व हो रहा है। जैसे-जैसे हम देशभर में अपना विस्तार कर रहे हैं, हमारा ध्यान लंबी रेंज और उच्च प्रदर्शन वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को ग्राहकों के और करीब लाने तथा ईवी स्वामित्व को अधिक सुलभ और भरोसेमंद बनाने पर केंद्रित है।

यह लॉन्च देशव्यापी स्तर पर हमारी मजबूत उपस्थिति स्थापित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही हम ऐसी प्रॉडक्ट्स उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए हुए हैं जो भारतीय राइडर्स की वास्तविक आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।”

वर्तमान में सिंपल एनर्जी देशभर के 39 शहरों में 73 आउटलेट्स संचालित कर रही है, जिनमें बेंगलुरु, दिल्ली, पटना, भोपाल, आगरा, गोवा, विजयवाडा, हैदराबाद, विशाखापट्टनम, कोच्चि और चेन्नई सहित कई प्रमुख शहर शामिल हैं। कंपनी तेजी से अपने पूरे भारत में विस्तार को आगे बढा रही है। आने वाले महीनों में सिंपल एनर्जी रांची, भुवनेश्वर और अन्य शहरों में भी अपने नेटवर्क का विस्तार करेगी।

सिंपल OneS Gen 2 की शुरुआती कीमत रु. 1,59,999 (एक्स-शोरूम, गुजरात) रखी गई है, जबकि सिंपल One Gen 2 की शुरुआती कीमत रु. 1,89,999 (एक्स-शोरूम, गुजरात) है। वहीं सिंपल अल्ट्रा की कीमत रु. 2,34,999 (एक्स-शोरूम, गुजरात) निर्धारित की गई है। ग्राहक स्टोर पर जाकर टेस्ट राइड ले सकते हैं, एक्सेसरीज देख सकते हैं या अपना स्कूटर बुक कर सकते हैं। टेस्ट राइड और बुकिंग की सुविधा वेबसाइट https://www.simpleenergy.in/ पर ऑनलाइन भी उपलब्ध है।

सूरत स्थित सिंपल एनर्जी स्टोर का पता है:

एसवाय नंबर. 66/2, ब्लॉक नंबर Y-1, के. एन. पार्क हाउसिंग सोसायटी, उधना-मगदल्ला रोड, सूरत, गुजरात – 395017

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button