सूरत

सूरत : कारखाना मालिक पर फायरिंग, हालत नाजुक

गुजरात में दिन-ब-दिन फायरिंग की घटनाएं घट रही है। एक और घटना सूरत जिले के बारडोली कस्बे में सामने आयी है। दिन दहाड़े अज्ञात शख्स युवक पर फायरिंग कर फरार हो गया। युवक के सीने में गोली लगने पर उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बारडोली में नांदीडा चौराहे निकट अज्ञात शख्स ने फायरिंग की। जिसमें बारडोली के नांदीडा चार रास्ता के पास श्री राम ग्लास के संचालक और हनुमान गली निवासी निखिल प्रजापति घायल हो गए। उनके सीने में गोली लगने बारडोली के सरदार स्मारक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां अब उनकी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बारडोली पुलिस, जिला एलसीबी समेत जिला पुलिस का काफिला मौके पर पहुंच गया है और पुलिस ने कार्रवई शुरू कर दी है। अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ी। फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button