धर्म- समाजसूरत

सूरत : वेसू में निकली भव्य कलश यात्रा,नवदुर्गा महालक्ष्मी यज्ञ शुरू, गुरुजी बताया यज्ञ की महिमा

श्याम मंदिर के पास 9 कुण्डीय नवदुर्गा महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। यज्ञ से पहले महामंडलेश्वर स्वामी श्रीधर्मदास जी महाराज के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ दिखाई दी। महिलाएं कलश सर पर उठाए जय माता जी का उदघोष करती चल रही थी।

यज्ञ का कार्यक्रम श्याम मंदिर के पास,श्री लक्ष्मी धाम,आशीर्वाद एवन्यू के सामने, वीआईपी वेसु रॉड पर किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे व शाम को 4 बजे से रात्रि 7 बजे तक हो रहे इस कार्यक्रम में भक्तों की अच्छी भीड़ हो रही है।

यज्ञ के दौरान स्वामी श्रीधर्मदास जी महाराज ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि यज्ञ कही भी उसमे भाग लेना चाहिए।क्योंकि यज्ञ से देवताओं को प्रसन्न किया जा सकता है साथ ही मनचाहा फल भी प्राप्त किया जा सकता है। धर्म ग्रंथों में अग्नि को ईश्वर का मुख माना गया है। इसमें जो कुछ खिलाया (आहूति) जाता है, वास्तव में ब्रह्मभोज है। यज्ञ के मुख में आहूति डालना, परमात्मा को भोजन कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button