धर्म- समाज

सूरत : “गेम बाजीगर” में दिखाया टीम भावना का हुनर

प्रतियोगियों ने टीम भावना, त्वरित सोच, सहभागिता आदि का परिचय दिया

सूरत : अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा द्वारा जयंती महोत्सव में मंगलवार को फ़ैमिली गेम शो “गेम बाजीगर” का आयोजन सिटी लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के द्वारका हॉल में दोपहर तीन बजे से किया गया।

कार्यक्रम में सौ से अधिक प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगियों में से चयन कर अलग-अलग टीम बनाई गई। सभी टीमों को अलग-अलग गेम के टास्क दिए गए। सभी टास्क खतरों के खिलाड़ी आदि से प्रेरित थे। सभी टास्क के दौरान प्रतियोगियों ने टीम भावना, त्वरित सोच, सहभागिता आदि का परिचय दिया। इस दौरान अण्वकों सरप्राइज राउंड भी खेले गए। विजेताओं को ट्रस्ट द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर महिला शाखा की अध्यक्षा अनुराधा जालान, सचिव आरती मित्तल, राखी सिंघल, सुषमा दारुका, संगीता अग्रवाल, संजू खेमानी, सीमा भगेरिया सहित अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button