
गोगुन्दा तहसील के अनेक केंद्रों पर आज टीकाकरण अभियान
उदयपुर (कांतिलाल मांडोत) उदयपुर जिले के गोगुन्दा तहसील में आज वैक्सिनेशन अभियान के तहत अनेक जगह टीके लगाए जा रहे है। टीकाकरण को गति देने के लिए गोगुन्दा चिकित्सा विभाग पूर्णरूप से लोगो को सहयोग प्रदान कर रही है।
गोगुन्दा चिकित्सा अधिकारी ओपी रायपुरिया ने बताया कि आज गोगुन्दा, सायरा,पदराडा,नान्देशमा, बरवाड़ा, चित्रावास और भानपुरा में टीकाकरण किया जा रहा है। रायपुरिया ने लोगो से अपील की है कि सभी को पहला और दूसरा डोज लेकर अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा स्वयं को करनी है। सरकारी स्तर पर चल रहै वैक्सिनेशन ड्राइव में निजी क्षेत्र से लोग आगे आकर सहयोग प्रदान करे।
गोगुन्दा एसडीएम नीलम लखारा के निर्देशन पर टीकाकरण कराया जा रहा है। अपने पड़ोसियों को टीका लगाने के लिए प्रेरीत करना है। टीकाकरण अभियान को सहयोग कर अपने परिचितों और परिवार जनों को सहयोग प्रदान करने का मन बनाए। देश मे मास्क का उपयोग नगण्य हो जाने से स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ गई है। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन होने से थर्ड वेव की संभावना को नकारा नही जा सकता है।
शहर में खुले मुह से लोगो की आवाजाही बढ़ रही है। जो प्रतिदिन शहर में आवागमन करते है उनके लिए भी खतरा बरकरार है। लोगो को जल्द टीकाकरण करवा कर अपने को सुरक्षित रखने का प्रयास करे। चिकित्सा अधिकारी मास्क और दो गज की दूरी के लिए हर समय अवगत कराता रहता है।गोगुन्दा और सायरा पुलिस की जवान हर समय लोगो को कोरोना गाइडलाइन के लिए याद दिलाते रहे है।पुलिसकर्मियों को देखकर मास्क लगाने से पूर्व अपने जीवन की अहमियत समझे।एक व्यक्ति की लापरवाही किसी का जीवन नही छीन ले उसका ध्यान रखना है।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचने के लिए हमे अलर्ट रहना है। जो सरकार की तरफ से टीकाकरण कराया जा रहा है।यह हम सब के लिए महत्वपूर्ण है। कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आने के पूर्व चिकित्सा विभाग की अपील स्वीकार कर आज गोगुन्दा के टिकाकरण अभियान में सहभागी बने।एनालिसिस से मालूम पड़ रहा है कि लोगो ने मास्क पहनना कम कर दिया है। मास्क को न्यू नॉर्मल तरीके से अपनाना होगा।
लोगो की भीड़ हिल स्टेशन और बाजार में उमड़ रही है।लोगो को यह खबर पढ़ने लगी है कि अब हमारे पास उपयुक्त संसाधन है वैक्सीन है।हमारा कोरोना क्या बिगाड़ सकता है। यह धारणा गलत है। हमे वैक्सिनेशन द्वारा हर्ड इम्युनिटी हासिल करनी होगी। गोगुन्दा एसडीएम कार्यालय के निर्देशन पर गोगुन्दा चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में आज आपको टिकाकरण सेंटर तक पहुंच कर टीके लगवाना है।