प्रादेशिक
सायरा थाने के नए थानाधिकारी होंगे यशवंत सोलंकी,देवेंदसिह देवल का भींडर तबादला
उदयपुर (कांतिलाल मांडोत)। उदयपुर जिले में बड़े फेरबदल करते हुए अनेक उप निरीक्षण का तबादला कर दिया है। गोगुन्दा थानाधिकारी प्रवीण सिंह सोलंकी का तबादला कर दिया गया है।कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने गत दिन पुलिस निरीक्षण और उप निरीक्षण के तबादला किए और उनकी सूची जारी की गई।
गोगुन्दा थानाधिकारी प्रवीणसिंह सिसोदिया का तबादला खेरोदा हुआ है उनकी जगह गोगुन्दा थानाधिकारी के रूप में कमलेंद्रसिंह को लगाया गया है। कमलेंद्रसिंह गोगुन्दा के नए थानाधिकारी होंगे। सायरा थाना के थानाधिकारी देवेंदसिह देवल का भींडर स्थानांतरित किए है। उनकी जगह सायरा के नए थानाधिकारी यशवंत सोलंकी होंगे। यशवंत सोलंकी ने सायरा थाने में दो टर्म सेवा दी है। जबकि यह तीसरी बार सोलंकी पदभार ग्रहण कर रहे है।