सूरत

एबीएन शक्ति की प्रदर्शनी में 50 महिला उद्यमियों ने लगाए स्टॉल, हजारों महिलाओं ने की खरीदारी

सूरत। देवसर माताजी मंदिर परिसर में एबीएन शक्ति द्वारा महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चले इस आयोजन में करीब 50 महिलाओं ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए। प्रदर्शनी में लगभग एक हजार महिलाओं ने पहुंचकर खरीदारी की और महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रदर्शनी में ज्वेलरी, साड़ी, सूट, लड्डू गोपाल की ड्रेस, राखियां, बेकरी उत्पाद, गिफ्ट आइटम, पैकिंग सामग्री सहित कई आकर्षक और उपयोगी वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए। घर से अपना व्यवसाय संचालित करने वाली महिलाओं को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने का बेहतर मंच मिला।

कार्यक्रम में एबीएन शक्ति की अध्यक्ष रेखा जालान, सचिव दिशा लोहिया, कोषाध्यक्ष साधना अग्रवाल, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रेरणा भाऊवाला, एबीएन शक्ति के मेंटर संजय जगनानी, अग्रवाल समाज ट्रस्ट घोड़दौड़ के अध्यक्ष प्रकाश तोदी, अग्रवाल समाज ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सूरत की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा एबीएन शक्ति के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदर्शनी का सफल आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button