
11 लोगों ने महिला से किया गैंगरेप , 8 आरोपी कोरोना पॉजिटिव
झारखंड के पाकुड़ जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जहां 11 व्यक्तियों ने 35 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया है। इस दर्दनाक घटना के दो दिन बाद तक महिला बेहोश रही। महिला अपने परिवार के साथ मुफस्सिल थाने पहुंची और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में गिरफ्तार सभी का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें से 8 आरोपियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पीडि़त को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। यह मामला झारखंड के पाकुड़ का है। आरोपियों में पीडि़त महिला के कुछ रिश्तेदार भी शामिल हैं। महिला शाम को शौच के लिए जा रही थी जब सड़क पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। महिला को अकेला देखकर आरोपियों ने हथियार की नोक पर उसका अपहरण कर लिया। थोड़ी दूर झाड़ी में ले गए और गैंगरेप किया। इतना कम था कि आरोपियों ने अपने कुछ रिश्तेदारों को भी बुलाया। पूरी रात महिना को हवस का शिकार बनाया। सभी आरोपी महिला को बेहोश छोड़कर भाग गए। महिला किसी तरह होश में आई और घर पहुंची और दो दिन तक बेहोश रही। परिवार के सदस्यों ने पहले महिला का इलाज किया। ठीक होने के बाद महिला मुफस्सिल थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पहले से ही जानते थे कि महिला शाम को शौचालय जाने के लिए यहां से जाती है। इसलिए एक पूर्व-नियोजित साजिश के अनुसार वे हथियारों के साथ बैठे थे और शराब पी रहे थे। महिला के साथ गैंगरेप के मामले में सभी आरोपियों को 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दस आरोपियों को एक साथ पकड़ा था। लेकिन एक नाबालिग फरार हो गया था, जिसे बाद में पकड़ा गया। पुलिस ने सभी का कोरोना टेस्ट करवाया। इनमें से आठ आरोपी पॉजिटिव कोरोना पाए गए। फिलहाल आरोपियों का कड़ी निगरानी में लिट्टीपाड़ा कोविड-19 मैनेजमेंट अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। पीडि़त महिला का भ्ी इलाज करवाया जा रहा है।