सूरत

सिविल के सिक्योरिटी सदस्यों ने दी मानवता की मिसाल, 40 मृतकों की 8 लाख चीजों को परिवार को सौंपा

एक ओर जहां कोरोना बीमारी के नाम पर लूटमार, कालाबाजारी शुरू है। वहीं सूरत के नई सिविल अस्पताल सिक्योरिटी मानवता की मिसाल दी। उन्होंने पिछले एक माह में 40 मृतकों के परिवार को सोने और चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल और अन्य सामान जैसे कीमती सामान मिलाकर अनुमानित 3 लाख रुपये का सामान लौटाया है।

नई सिविल सिक्योरिटी सदस्यों की टीम द्वारा कोरोना के समय में एक विशेष अभियान चलायागया है। जिसमें उपचार ले रहे और जो नए मरीज भर्ती होते है उनके पास क्या-क्या कीमती सामना है? इसकी जानकारी इकटठा करते है। लगभग 100 रोगियों के सोने और चांदी के आभूषण, चेन, अंगूठी, मोबाइल, नकदी, कंगन, झुमके, मंगलसूत्र जैसी मूल्यवान वस्तुएं उनके परिवारों को मौके पर वापस कर दी गईं। लेकिन इस स्थिति में यदि रिश्तेदार व्यस्त हैं और क़ीमती सामान लेना भूल गए हैं, तो उन्हें सिविल में बुलाया जाता है और सामान वापस कर दिया जाता है और सहमति पत्र भी लिखा जाता है कि सामान मिल गया है। पिछले महीने के दौरान 40 मृतकों के रिश्तेदारों को उनके सामान लौटा दिए गए हैं।

शहर के भेस्तान इलाके के एक भिखारी को न्यू सिविल के कोविड -19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके पास 14,850 रुपये की नकदी थी। सिक्योरिटी ने उन्हें समझाकर नकदी को लॉकर में रखी। भिखारी के परिचितों को उसकी मृत्यु पर रसीदें भी भेजी गईं। 16 तारीख को कोरोना से मरने वाले भिखारी के परिजनों को बुलाने के बाद सिविल कर्मचारियों ने 14,850 रुपये नकद लौटाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button