
सूरत : अग्रवाल महिला संगठन ने किया तीज क्वीन 2025 प्रतियोगिता का आयोजन
पूरे देश में संगठन द्वारा इस वर्ष 50 लाख वृक्ष लगाए जाएंगे
सूरत : अग्रवाल संगठन महिला इकाई द्वारा सिंदूर थीम पर तीज क्वीन 2025 प्रतियोगिता का आयोजन मेगा पार्टी हॉल वेसु में किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारुका द्वारा महाराजा अग्रसेन के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं आरती द्वारा किया गया। समारोह में प्रतियोगिता द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई।
समारोह को संबोधित करते हुए अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका ने अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा पूरे देश में अग्रवाल समाज द्वारा किए जा रहे प्रकल्पों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन द्वारा प्री वेडिंग को बंद करने के निर्णय का पूरे देश में ना केवल अग्रवाल समाज बल्कि अन्य समाजों में भी इसका प्रतिसाद मिल रहा है।
आगामी 21अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर 85 वर्ष से बड़े वरिष्ठ नागरिकों, एवं 60 वर्ष से ऊपर के दंपतियों का सम्मान समारोह बुजुर्ग खुश होंगे तो भारत महकेगा थीम पर आयोजित किया जा रहा है। पूरे देश में संगठन द्वारा इस वर्ष 50 लाख वृक्ष लगाए जाएंगे। एवं जल संरक्षण के अंतर्गत जल संचय का अभियान कैच दी रैन पूरे देश में चलाया जाएगा। समारोह में तीज क्वीन 2025 कोमल अग्रवाल, फर्स्ट रनर अप अंजलि अग्रवाल, सेकंड रनर अप,रक्षा अग्रवाल चयनित हुई।
अंत में सभी सदस्यों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर थीम पर मेगा होजी का भी आयोजन किया गया। सभी आयोजन पूर्णतया भारतीय वेदिक सनातन संस्कृति पर केंद्रित रहे। महिला इकाई की सुनीता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, शैलजा संघई कवियत्री सोनल जैन आदि उपस्थित रहे।