
पारीक संवाद सेतु की जोधपुर समाज के साथ हुई बैठक
सूरत। जोधपुर पारीक समाज के अध्यक्ष राजकुमार पारीक, कार्यकारी अध्यक्ष माधव राज, चंद्र शेखर, ओम प्रकाश, दिनेश व्यास सूरत प्रवास पर थे।सूरत पारीक समाज की और से आज उनके समान समारोह और पारीक संवाद सेतु द्वारा संवाद रखा गया। सेतु के कार्यकर्ताओ को आश्वासन दिया की वो समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े समाज के बंधुओं के लिए शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के लिए पूरे भारत वर्ष में जब और कहा जरूरत पड़ेगी वो हमेशा संवाद सेतु के कार्यकर्ता के साथ खड़े है। संवाद के कार्यकर्ताओ को अगली मीटिंग के लिए जोधपुर आमंत्रित किया और जल्द ही एक पारीक महाकुम्भ किया जाए।
जिसमें पूरे भारत भारत वर्ष के सामाजिक अग्रणियों का जमावड़ा हो और समाज को आगे कैसे बढ़ाया जाय और कुरीतियों को कैसे दूर किया जाय, उसके लिए चिंतन हो। इस कार्यक्रम में सूरत पारीक विकास ट्रस्ट के गोपाल दास, विनोद पुरोहित, रामानंद, मानक तिवाड़ी के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।