
आढतियां कपड़ा एसोसिएशन ने मोदी सरकार के ऐतिहासिक ट्रेड पॉलिसी निर्णय की बोर्ड मीटिंग में जमकर की प्रशंसा
सूरत शहर के राजहंस इंपीरिया हाउस में आढतियां कपड़ा एसोसिएशन द्वारा आयोजित बोर्ड मीटिंग में मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का भव्य स्वागत किया है। इस अवसर पर बोर्ड में उपस्थित व्यापारियों ने मोदी सरकार के फैसले को देश के लिए ऐतिहासिक माने जा रहे आर्थिक एवं व्यापारिक निर्णयों का स्वागत करते हुए उत्साहपूर्वक सराहना करते हुए व्यापारियों ने खुशी जाहिर की ।
आढतियां कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल ने बताया कि यूरोप के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का ऐतिहासिक समझौता व केंद्रीय बजट 2026–27 में उद्योग एवं व्यापार के हित में लिए गए ऐतिहासिक और विकासपूर्ण निर्णय के स्वागत के साथ अमेरिका द्वारा प्रस्तावित टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत तक सीमित किया जाना सभी निर्णय देश के व्यापार, उद्योग इंडस्ट्रीज तथा विशेष रूप से टेक्सटाइल, गारमेंट और एक्सपोर्ट के लिए बहुत ही लाभदायक होगा । इन फैसलों से निर्यात को नई गति मिलेगी । एमएसएमई सेक्टर को मजबूती मिलेगी तथा भारत की वैश्विक व्यापारिक प्रतिस्पर्धा और अधिक सशक्त होगी।
आढतियां कपड़ा एसोसिएशन की बोर्ड बैठक में विशेष रूप से अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल व बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि टेक्सटाइल एवं गारमेंट उद्योग को इन निर्णयों से दीर्घकालिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है। अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल ने कहा कि इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से भारत के टेक्सटाइल, गारमेंट्स सेक्टर को यूरोपीय बाजारों में व्यापार में बढ़ोतरी मिलेगी। विशेष रूप से टेक्सटाइल क्षेत्र में वर्तमान में लगने वाली 9 से 12 प्रतिशत आयात शुल्क समाप्त होने से भारतीय उत्पाद यूरोप में अधिक सस्ते और आकर्षक बनेंगे।
इस अवसर पर आढतियां कपड़ा एसोसिएशन की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी को आभार प्रकट किया गया। उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और व्यापार-हितैषी नीतियों के परिणामस्वरूप आज भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी। बोर्ड मीटिंग में सभी उपस्थित व्यापारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं तथा देश के उज्ज्वल आर्थिक भविष्य के प्रति विश्वास और आशा व्यक्त की।



