
शिक्षा-रोजगार
द रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल के छात्राओं ने खेल महाकुंभ स्टेट लेवल ताइक्वांडो कॉम्पिटिशन में जीते मेडल
सूरत। द रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल ( जीएसईबी इंग्लिश मीडियम) के स्टूडेंट्स ने व्यारा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए खेल महाकुंभ स्टेट लेवल ताइक्वांडो कॉम्पिटिशन में अंडर-17 गर्ल्स कैटेगरी में शानदार परफॉर्म करके स्कूल का नाम रोशन किया है। जिसमें यशवी कावा गोल्ड मेडल (-44 kg) और जिया कावा सिल्वर मेडल (-52 kg) प्राप्त किया।
यह अचीवमेंट पूरे स्कूल परिवार के लिए गर्व की बात है और स्कूल के मजबूत स्पोर्ट्स कल्चर को दिखाती है। स्कूल मैनेजमेंट, कैंपस डायरेक्टर आशीष वाघानी, प्रिंसिपल मैल्कम साइरस पालिया और ताइक्वांडो कोच भूपेंद्र चौहान को बधाई दी गई।



