धर्म- समाज

जन्मदिन पर अनोखी पहल : अग्रवाल हेल्थ सेंटर में सर्वाइकल वैक्सीन कैंप का आयोजन 

सूरत। अग्रवाल हेल्थ सेंटर में लक्ष्मीपति ग्रुप के संस्थापक एवं शहर के भामाशाह गोविंद प्रसाद सरावगी की धर्मपत्नी कांता देवी सरावगी के जन्मदिन के अवसर पर सर्वाइकल वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया।

कैंप के शुभारंभ अवसर पर उनके पुत्र संजय सरावगी, मनोज सरावगी एवं सुजाता सरावगी उपस्थित रहे।

अग्रवाल हेल्थ सेंटर के चेयरमैन श्रवण अग्रवाल एवं प्रभारी विनोद चिड़ावा वाला ने बताया कि सरावगी परिवार एवं अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों — सचिव राज कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल, कोषाध्यक्ष गोवर्धन मोदी तथा संरक्षक संजय जगनानी द्वारा विघ्नहर्ता भगवान गणपति एवं महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना एवं आरती कर कैंप का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में अरविंद गाड़िया, विमल झाझड़िया, प्रभात जालान, सुशील मोदी, गौरीशंकर अग्रवाल, कैलाश कनोड़िया, श्याम सीहोटिया, प्रदीप गाड़िया, बसंत अग्रवाल, संदीप चौधरी, अभय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button