धर्म- समाज

राजकोट में मंत्र थेरेपी दरबार का आयोजन, 750 से अधिक लोगों ने लिया आध्यात्मिक अनुभव

नि:शुल्क दरबारों के जरिए समाज कल्याण का संकल्प, राज्यभर में आगामी कार्यक्रमों की श्रृंखला की घोषणा

राजकोट। शहर के प्रमुख स्वामी ऑडिटोरियम में आयोजित मंत्र थेरेपी दरबार में भक्ति, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ॐऋषि स्वामीजी “ॐगुरु” के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मंत्र साधना का अनुभव किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पोरबंदर के पूर्व सांसद एवं गुजरात भाजपा के उपाध्यक्ष  रमेशभाई धडुक के हाथों हुआ। दरबार में 750 से अधिक श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई और पवित्र मंत्रों के जाप के माध्यम से आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।

दरबार के दौरान ॐगुरु ने मंत्र शक्तिपात, सर्व दुखभंजन, दशमहाविद्या चालीसा और ओंकार चालीसा जैसी अपनी रचित आध्यात्मिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही उन्होंने जीवन में आने वाली आर्थिक, शारीरिक, मानसिक और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए सात प्रकार की दिव्य वस्तुएं भी भेंट स्वरूप प्रदान कीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यक्ति भौतिक सुखों की दौड़ में लगा है, लेकिन उसे सच्ची संतुष्टि नहीं मिल पा रही। ऐसे में मंत्र थेरेपी के माध्यम से लोगों को आंतरिक शांति और जीवन की समस्याओं से उबरने का मार्ग दिखाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि देश और दुनिया में नि:शुल्क मंत्र थेरेपी दरबार आयोजित करने का संकल्प लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक आध्यात्मिक मार्गदर्शन पहुंचाया जा सके।

आयोजकों के अनुसार, अगला दरबार 12 अप्रैल को भरूच में आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद आनंद, बिलीमोरा, नवसारी, सूरत और गोंडल समेत अन्य शहरों में भी कार्यक्रम किए जाएंगे। गंभीर शारीरिक चुनौतियों के बावजूद ॐ गुरु लगातार लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और वे अहमदाबाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button