
सूरत मनपा चुनाव : आप के 75 उम्मीदवारों का ऐलान, किसको मिला टिकट जानें
आम आदमी पार्टी ने 2021 में 27 सीटें जीतीं थी
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों होनेवाले है। रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया ने सूरत के अलग-अलग वार्डों के लिए कुल 75 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसके साथ ही पार्टी ने दावा किया है कि सूरत गुजरात का पहला महानगरपालिका बनेगा जहां आम आदमी पार्टी का मेयर पद संभालेगा।
भाजपा के गढ़ में आप की चुनौती
मनोज सोरठिया ने कहा कि सूरत हमेशा से भारतीय जनता पार्टी का सेंटर रहा है, लेकिन पिछले कुछ सालों में भाजपा के राज में भ्रष्टाचार और कुशासन बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्लोबल सिटी होने के बावजूद सूरत इंफ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाओं के मामले में नाइंसाफी का शिकार रहा है। सूरत के लोग अब बदलाव चाहते हैं। आम आदमी पार्टी भाजपा के भ्रष्ट राज का एक मजबूत और ईमानदार विकल्प बनकर उभरी है।
सूरत का मेयर आप से होगा – मनोज सोरठिया
आम आदमी पार्टी ने इस बार अपनी रणनीति बदली है। मनोज सोरठिया ने भरोसा जताया कि सूरत की जनता इस बार आप को न सिर्फ़ विपक्ष के तौर पर बल्कि रूलिंग पार्टी के तौर पर भी चुनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इस चुनाव में भाजपा का पुराना राज खत्म हो जाएगा।
अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा
पार्टी ने पिछले टर्म में मनपा में आक्रामक भूमिका निभाने वाले पुराने पार्षदों को फिर से मैदान में उतारा है। जिसमें पूर्व विपक्ष नेता पायल साकरिया , पूर्व विपक्ष उपनेता महेश अणधन , पूर्व विपक्ष दंडक रचनाबेन हिरपरा हैं। इन तीनों नेताओं ने मनपा में शासक पार्टी के ख़िलाफ जनता के सवालों को उठाने में अहम भूमिका निभायी थी।
आप उम्मीदवार की सूची
वार्ड नं 1 : रेखा ए. त्राडा, कल्पेश बारोट, प्रफुल्ल रासडिया
वार्ड नं.2 : किरण मेघानी, दया के. पानसुरिया, तुलसी लालैया, परिमल कानानी
वार्ड नं.3 : रिंकल पोशिया, प्रकाश चौधरी, महेश अणधन
वार्ड नं.4 : उषा ए. गोहिल, सेजल मालवीया, पंकज धामेलिया
वार्ड नं 5 : शिल्पा मारकना, स्मिता नारोला, चित्रेश अनाजवाला
वार्ड नं.6 : काजल घोघारी, पंकज अंबलिया
वार्ड नं.7 : अरुणा पांडव, मुकेश मोरडिया, प्रतिक काकलाेतर
वार्ड नं.8 : भूपत काेडियातर, सागर सवाणी
वार्ड नं.9 : जागृति जानी, जीतेश पटेल, राजेश चैाहान
वार्ड नं.11 : डाेनिका पटेल, रूक्शानाबेन, कल्पेश टांक
वार्ड नं.12 : साहिना मलेक, अश्विन मांगुकिया, फिरोज मलेक
वार्ड नं.13 : आरती वाघेला, जतिन जरीवाला, अमित राणा
वार्ड नं.14 : शरद भोजविया, नरेश कीकानी, ममता बारैया
वार्ड नं.15 : रमेश जिंजाला
वार्ड नं.16 : अस्मिता परमार, पायल साकरिया, प्रवीण कातरिया
वार्ड नं.17 : रचना हिरपरा, पंकज चावड़ा
वार्ड नं.18 : मनीषा राठौड़, भारत प्रजापति
वार्ड नं.19 : रईसाबेन शेख, महेंद्र राजपुरोहित
वार्ड नं.20 : वंदना साल्वे, भानुबेन रबारी, आरिफ शाह
वार्ड नं.21 : संदीप छापावाला, दिव्या ठक्कर
वार्ड नं 22 : मोनिका संघवी, गंगा वाघमारे, ध्रुवराज पटेल, रुबिन पटेल
वार्ड नं.24 : रीता पटेल, अहल्यासिंह राजपूत, उल्हास माली, पृथ्वीराज राजपूत
वार्ड नं 25 : मुमताज़ मुल्तानी, सीमा जावरे, योगेश पाटिल
वार्ड नं 26 : अस्मिता कातरिया, श्रवण जोशी, महेश कुमावत
वार्ड नं 27 : वीणा पटेल, विजय पाटिल, विकास मिश्रा
वार्ड नं.28 : मानुषी परमार, विलास पाटिल
वार्ड नं.29 : हर्षिता पाटिल, जीवराम पटेल
वार्ड नं.30 : नीलेश पांभर



