शिक्षा-रोजगार

रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल की अंडर-17 गर्ल्स रोलबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक

गुजरात स्टेट रोलबॉल चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन कर हासिल किया तीसरा स्थान

सूरत। द रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल की अंडर-17 गर्ल्स रोलबॉल टीम ने गुजरात स्टेट रोलबॉल चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। रोलबॉल एसोसिएशन ऑफ गुजरात की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

13 सितंबर 2026 को मिली इस उपलब्धि को खिलाड़ियों की टीम भावना, निरंतर मेहनत, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का परिणाम बताया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीम की खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ खेलते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस सफलता पर द रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल परिवार ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button