शिक्षा-रोजगार

CBSE 12वीं के रिजल्ट में PP Savani Group of Schools का शानदार दबदबा

सूरत। PP Savani Group of Schools ने JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब CBSE कक्षा 12वीं के परिणामों में भी शानदार सफलता हासिल कर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता एक बार फिर साबित की है। विद्यार्थियों के बेहतरीन परिणामों से पूरे संस्थान में खुशी और गर्व का माहौल है।

इस वर्ष CBSE 12वीं के परिणामों में कुल 113 विद्यार्थियों ने A1 ग्रेड प्राप्त किया, जबकि 275 विद्यार्थियों ने A2 ग्रेड हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।

विद्यालय के छात्र भव्य पटेल ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अन्य टॉप रैंकर्स में वंशिका मोहाता ने 97.4 प्रतिशत, ध्रुव शाह ने 97 प्रतिशत, मलक मांगुकिया ने 97 प्रतिशत, प्रियांका साहू ने 96.8 प्रतिशत तथा तेजस मोहाता ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।

संस्था प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के पीछे शिक्षकों का मार्गदर्शन, अभिभावकों का सहयोग और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

स्कूल के ट्रस्टी, प्रिंसिपल एवं शिक्षकगण ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button