बिजनेस

निसान मोटर इंडिया ने सालाना आधार पर 129 प्रतिशत की वृद्धि के साथ जून, 2026 में घरेलू बिक्री में लगातार चौथे महीने बढ़ोतरी दर्ज की

गुरुग्राम : निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज जून, 2026 के बिक्री आंकड़े जारी किए। जून में सालाना आधार पर 129 प्रतिशत की वृद्धि के साथ घरेलू बाजार में कुल 3,006 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस दौरान निर्यात का आंकड़ा 5,340 यूनिट्स का रहा। कुल बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 8,346 यूनिट्स की रही। यह लगातार चौथा महीना है, जब निसान ने घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की है। यह भारतीय बाजार में कंपनी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

इस प्रदर्शन को लेकर निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘लगातार चार महीनों में घरेलू बिक्री में बढ़ोतरी हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ग्राहकों के बढ़ते भरोसे और हमारी मार्केट स्ट्रेटजी की सतत प्रगति को दर्शाने वाली है। यह प्रगति हमारे पार्टनर्स, डीलर्स और ऑन-ग्राउंड टीमों के लगातार समर्थन से संभव हुई है, जो पूरे भारत में निसान की मौजूदगी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ग्राहकों तक हमारी पहुंच और नेटवर्क फुटप्रिंट के विस्तार के साथ-साथ नई निसान मैग्नाइट और नई निसान ग्रेवाइट के लिए लगातार निकल रही मांग से 9 जुलाई को निसान टेक्टॉन के वर्ल्ड प्रीमियर को लेकर हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। इस उपलब्धि ने भारत को लेकर हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के अनुरूप प्रोडक्ट्स पेश करने के हमारे प्रयासों को मजबूती दी है।’

निसान इंडिया के लाइन-अप में ग्राहकों की रुचि उत्साह बढ़ाने वाली है। इसे ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट को बाजार से मिली मजबूत प्रतिक्रिया से सहयोग मिला है। नई निसान मैग्नाइट अभी भी भारत में निसान के लिए अहम मॉडल बनी हुई है और प्रमुख बाजारों में ग्राहकों को जोड़ने में भूमिका निभा रही है। निसान मोटर इंडिया इस समय 9 जुलाई, 2026 को निसान टेक्टॉन के वर्ल्ड प्रीमियर की तैयारी कर रही है। यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने और विकास को लेकर दीर्घकालिक रणनीति को मजबूत करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाता है। निसान लगातार घरेलू बाजार में विकास की अपनी गति को बनाए रखने, अपना नेटवर्क फुटप्रिंट बढ़ाने और प्रमुख बाजारों में ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर फोकस कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button