बिजनेससूरत

सूरत टेक्सटाइल एग्जिबिशन में रिकॉर्ड कारोबार, दो दिन में 600 करोड़ से अधिक का व्यापार

23 हजार से ज्यादा व्यापारियों ने लिया हिस्सा, देशभर से पहुंचे खरीदार

सूरत। सूरत इंटरनेशनल एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर, सरसाना में आयोजित सूरत टेक्सटाइल एग्जिबिशन-2026 का दो दिवसीय आयोजन ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ। एग्जिबिशन में देशभर से आए 23 हजार से अधिक व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी रही और दो दिनों में 600 करोड़ रुपए से अधिक का रिकॉर्ड कारोबार दर्ज किया गया।

आयोजकों के अनुसार, एग्जिबिशन में उम्मीद से करीब तीन गुना अधिक भीड़ उमड़ी। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद समेत देश के विभिन्न शहरों से आए 650 से अधिक प्रमुख स्प्लायर्स ने अपने आधुनिक फैब्रिक और परिधान उत्पाद प्रदर्शित किए।

भारत भाई हरयानी और आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रह्लाद अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस एग्जिबिशन में व्यापारियों और खरीदारों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। प्रदर्शनी में टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े नए फैब्रिक, डिजाइन और उत्पादों को बाजार के सामने प्रस्तुत किया गया।

आयोजकों ने एग्जिबिशन को मिले उत्साहपूर्ण प्रतिसाद के लिए व्यापारियों और खरीदारों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की भारी भागीदारी ने सूरत को देश के प्रमुख और भरोसेमंद टेक्सटाइल हब के रूप में फिर से स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button