
धर्म- समाज
विक्रम सिंह शेखावत की स्मृति में टीम विक्रम की भोजन सेवा
टीम विक्रम द्वारा प्रत्येक रविवार को नियमित भोजन सेवा का यह सेवा प्रकल्प शुरू किया गया है
सूरत। टीम विक्रम द्वारा स्वर्गीय विक्रम सिंह शेखावत की स्मृति में आज रविवार को खरवासा स्थित आश्रमशाला में बच्चों के साथ भोजन सेवा की गई। टीम के सदस्यों ने बच्चों के साथ भोजन कर उनके साथ आत्मीय समय बिताया।
ज्ञात हो कि टीम विक्रम द्वारा प्रत्येक रविवार को नियमित भोजन सेवा का यह सेवा प्रकल्प शुरू किया गया है।
खरवासा आश्रमशाला का संचालन हलपति सेवा संघ, बारडोली द्वारा किया जाता है, जहाँ ट्राइबल विस्तार के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ छात्रावास में रहकर अपने भविष्य को संवार रहे हैं।
विक्रम सिंह शेखावत के सेवा और संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए टीम विक्रम का संकल्प है—सेवा निरंतर चले, संस्कार आगे बढ़ें।



