
सबसे तेजी से बढ़ते कंटेंपरेरी पिज्जा ब्रांड ‘BadBoy Pizza’ का सूरत आउटलेट की लॉन्चिंग के साथ गुजरात में विस्तृतीकरण
बादशाह और करण तन्ना द्वारा सह-स्थापित मुंबई की मशहूर ब्रांड महाराष्ट्र के बाद गुजरात आ रही है; नवंबर में अहमदाबाद और उसके बाद वडोदरा और राजकोट में लॉन्चिंग होगी
सूरत: सीरियल एंटरप्रेन्योर करण तन्ना और म्यूजिक आइकन बादशाह द्वारा सह-स्थापित मुंबई स्थित मास-प्रीमियम QSR पिज्जा ब्रांड, ‘BadBoy Pizza’ ने सूरत के पीपलोद में अपना पहला आउटलेट खोलकर आधिकारिक तौर पर गुजरात में प्रवेश किया है। 40 सीटों वाला यह आउटलेट मुंबई के बाहर ब्रांड का पहला ऑपरेशनल कदम है और यह पश्चिम भारत में इसके रणनीतिक विस्तार की शुरुआत करता है।
यहाँ पिज्जा केवल ₹400 के आसपास की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होंगे, जिसमें इस ब्रांड की खास पहचान ’48-घंटे कोल्ड-फर्मेंटेड डो’ पेश किया गया है। पिज्जा को एकदम हल्का, मुलायम और क्रिस्पी टेक्सचर देने के लिए विशेष रूप से आयात किए गए इटैलियन आटे का उपयोग करके इसे तैयार किया जाता है।
सूरत में लॉन्च बैडबॉय पिज्जा के पूरे गुजरात में चरणबद्ध विस्तार की आधारशिला है, जिसकी सूरत मास्टर फ्रेंचाइजी एक आभूषण उद्यमी, श्री यश पटेल द्वारा ली गई है। आगामी नवंबर 2026 में, यह ब्रांड अहमदाबाद के मशहूर सिंधु भवन रोड पर अपना अगला फ्लैगशिप आउटलेट शुरू करने जा रहा है। अगले छह महीनों में, कंपनी का उद्देश्य अहमदाबाद और सूरत में कंपनी के स्वामित्व वाले और अधिक स्टोर्स शुरू करना है, साथ ही वडोदरा और राजकोट जैसे टियर-2 शहरों में फ्रेंचाइजी के माध्यम से विस्तार करना है।
सूरत की मजबूत ग्राहक क्रय शक्ति, समृद्ध फूड कल्चर और आधुनिक कैजुअल डाइनिंग फॉर्मेट की तलाश में रहने वाले ग्राहकों के बढ़ते बाजार के कारण इसे लॉन्चपैड के रूप में चुना गया था।
गुजरातियों के अद्भुत फूड टेस्ट और पसंद को ध्यान में रखते हुए, ‘BadBoy Pizza’ ने क्लासिक पिज्जा के अलावा एक खास रीजनल (क्षेत्रीय) मेनू भी तैयार किया है। इस मेनू में गुजरातियों का पसंदीदा कल्चरल ट्विस्ट दिया गया है, जिसमें विशेष रूप से ‘लसानिया बटाटा पिज्जा’, ‘सेव टमाटर पिज्जा’, ‘चीज़ चिली पिज्जा’, ‘दाबेली-स्टाइल गार्लिक ब्रेड’ और ‘XXX चीज़ चिली गार्लिक ब्रेड’ जैसी लाजवाब श्रेणियां शामिल हैं।
खाने-पीने की चीजों के अलावा, पीपलोद का यह आउटलेट ब्रांड की युवा और अनोखी विजुअल पहचान को भी दर्शाता है, जिसमें बोल्ड इंटीरियर कलर्स, ग्राफिक टाइपोग्राफी और आधुनिक स्टेनलेस-स्टील की डिज़ाइन शामिल है।
‘BadBoy Pizza’ के को-फाउंडर करण तन्ना बताते हैं कि, “मुंबई के बाहर हमारे विस्तार के लिए सूरत से शुरुआत करना हमारे लिए एक रोमांचक मील का पत्थर है। गुजरात का डाइनिंग कल्चर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और यहाँ के लोगों को नया और गुणवत्तापूर्ण भोजन हमेशा पसंद आता है। हमारा नया मेनू गुजरात की अद्भुत खान-पान की परंपराओं और हमारे ‘सिग्नेचर 48-घंटे फर्मेंटेड डो’ का एक अद्भुत मिश्रण है। सूरत के बाद अब हमारा ध्यान अगले महीने अहमदाबाद के सिंधु भवन रोड पर केंद्रित है, और उसके बाद वडोदरा और राजकोट में भी हमारे आउटलेट्स शुरू होंगे।”
‘BadBoy Pizza’ के को-फाउंडर बादशाह बताते हैं कि, “BadBoy Pizza का विजन हमेशा राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने का रहा है। गुजरात की फूड-संस्कृति अद्भुत है, जो सूरत को मुंबई के बाहर की हमारी यात्रा के लिए एक आदर्श बिंदु बनाती है। हम विशेष रूप से विकसित किए गए क्षेत्रीय स्वाद के माध्यम से स्थानीय लोगों के साथ जुड़कर अपनी कला को संजोए रखना चाहते हैं। आगामी तिमाही में हम अपनी उपस्थिति बढ़ाने जा रहे हैं, ऐसे में राज्य हमारे ब्रांड को कैसी प्रतिक्रिया देता है, यह देखने के लिए हम बहुत उत्सुक हैं।”
6 जुलाई 2025 को करण तन्ना और बादशाह द्वारा शुरू की गई, ‘BadBoy Pizza’ एक कंटेंपरेरी कैजुअल डाइनिंग ब्रांड है। यह ब्रांड आयातित इटैलियन आटे से बने अपने 48-घंटे के कोल्ड-फर्मेंटेशन डो, बोल्ड फ्लेवर पेयरिंग्स और आधुनिक स्टोर के वातावरण के लिए जानी जाती है। 2026 में सूरत के जरिए गुजरात में प्रवेश करने के बाद, ब्रांड की योजना कॉर्पोरेट और फ्रेंचाइजी मॉडल के माध्यम से भारत के प्रमुख शहरी केंद्रों में सक्रिय रूप से विस्तार करने की है।
स्टोर का पता: ग्राउंड फ्लोर, शॉप नं. 2, सुराना सुप्रेमस, उधना-मगदल्ला रोड, गांधी कुटीर, पीपलोद, सूरत, गुजरात।



